फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Accused of firing at IELTS coaching center operator arrested

Ambala News: आईलेट्स कोचिंग सेंटर संचालक पर गोली चलाने वाला अंकुश कमालपुर गैंग का रोबिन काबू

Thu, 06 Jul 2023 05:55 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 06 Jul 2023 05:55 PM IST
सार

एसटीएफ डीएसपी अमन ने जानकारी दी है कि आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करवा दिया गया और आरोपी रोबिन को कुरुक्षेत्र पुलिस को सौंप दिया जाएगा। आरोपी को पकड़ने के दौरान एसटीएफ टीम में कुरुक्षेत्र से दलजीत, सतनाम सिंह, करनाल से बलवान, सोनीपत से संदीप, अंबाला से राहुल शामिल थे। 

विज्ञापन
Accused of firing at IELTS coaching center operator arrested
एसटीएफ की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कुरुक्षेत्र के सेक्टर-10 स्थित आईलेट्स कोचिंग सेंटर संचालक संजय बूरा पर दिनदहाड़े गोली चलाने वाले अंकुश कमालपुर गैंग के शूटर रोबिन को काबू कर लिया गया है। अंबाला एसटीएफ की टीम ने आरोपी को शाहाबाद से दबोचा है। तलाशी लेने पर आरोपी से देशी पिस्टल वा दो कारतूस मिले हैं। बता दें कि संजय बूरा से अंकुश कमालपुरिया के नाम से विदेशी नंबर से कॉल कर एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी। 

विज्ञापन


30 जून 2023 को जब संजय अपनी ऑडी कार से कुरुक्षेत्र के वीआईपी रोड पर सुंदरपुर पुल के पास पहुंचा था तो आरोपी रोबिन व एक अन्य ने बाइक पर आकर 6-7 गोलियां बरसा दी थीं। संचालक संजीव बूरा के साथ बैठे दोस्त बलराम बूरा के सिर को छूती हुई गोली निकल गई थी। वारदात के समय दोनों अपने गांव किरमिच जा रहे थे। 
विज्ञापन


एसटीएफ डीएसपी अमन ने जानकारी दी है कि आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करवा दिया गया और आरोपी रोबिन को कुरुक्षेत्र पुलिस को सौंप दिया जाएगा। आरोपी को पकड़ने के दौरान एसटीएफ टीम में कुरुक्षेत्र से दलजीत, सतनाम सिंह, करनाल से बलवान, सोनीपत से संदीप, अंबाला से राहुल शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कार की कंडक्टर साइड पर लगी थी चार गोलियां

बता दें कि फायरिंग के दौरान चार गोलियां कार की कंडक्टर साइड खिड़की पर लगी थी। एक गोली कार के सामने और एक बलराम के सिर को छूकर निकल गई। इतना ही नहीं आईलेट्स सेंटर के संचालक पर गोली चलाने वाले बदमाशों के घटना के बाद भी सेंटर के लैंडलाइन फोन पर कॉल भी की। आरोपियों ने धमकी दी थी कि इस बार तो बच गया, मगर अगली बार नहीं बचेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed