{"_id":"657952baefcd35c4980b3dd5","slug":"accused-injured-in-police-firing-after-he-tried-to-escape-from-custody-in-zirakpur-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali: हिरासत से भाग रहे गैंगस्टर पर पुलिस ने की फायरिंग, पैरों में लगीं दो गोलियां, छह हत्याओं का है आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Mohali: हिरासत से भाग रहे गैंगस्टर पर पुलिस ने की फायरिंग, पैरों में लगीं दो गोलियां, छह हत्याओं का है आरोपी
Wed, 13 Dec 2023 01:20 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर (मोहाली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर (मोहाली)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 13 Dec 2023 01:20 PM IST
सार
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जस्सा हैपोवालिया गैंगस्टर हरविंदर रिंदा और सोनू खत्री का करीबी है। वह पंजाब में कई मामलों में वांछित है। जुलाई में इसने एक व्यक्ति पर हमला किया था। उसी मामले में इसे कपूरथला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया था।
विज्ञापन
पुलिस कस्टडी से भाग रहे आरोपी पर फायरिंग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
गैंगस्टर रिंदा-खत्री के गुर्गे तरनजीत सिंह उर्फ जस्सा हैपोवालिया ने बुधवार सुबह पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की। पुलिस ने उस पर फायरिंग की। सूत्रों से पता चला है कि पुलिस ने तीन गोलियां चलाईं जिसमें से दो गोलियां हैपोवालिया के दोनों पैरों में लगी। उसे जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
बता दें कि हैपोवालिया को पुलिस कपूरथला से प्रोडक्शन वारंट पर लाई थी। उसे इरादा-ए-कत्ल के केस में पिस्टल बरामद करवाने के लिए उस जगह पर ले गई थी जहां उसने पिस्टल छुपाई थी लेकिन इस दौरान उसने भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसे रोकने के लिए पहले हवा में गोली चलाई लेकिन जब वह नहीं रुका तो फिर उसके पैर में गोली मार दी। जख्मी हालत में उसे पकड़ लिया गया है और अस्पताल में भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें: मुफ्त तीर्थयात्रा योजना: हाईकोर्ट की पंजाब सरकार को सलाह-इन पैसों से युवाओं को ऑटो दिला दो.. रोजगार मिलेगा
विज्ञापन
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जस्सा हैपोवालिया गैंगस्टर हरविंदर रिंदा और सोनू खत्री का करीबी है। वह पंजाब में कई मामलों में वांछित है। जुलाई में इसने एक व्यक्ति पर हमला किया था। उसी मामले में इसे कपूरथला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया था। हमले के बाद वहां छुपाई पिस्टल की रिकवरी के लिए उसे ले जा रहे थे कि उसने हथकड़ी को छुड़ाकर भागने की कोशिश की। सूत्रों से पता चला है कि वह पहले छह हत्याएं कर चुका है और उसके निशान पर और भी लोग थे लेकिन इससे पहले नवंबर में पुलिस ने उसे पकड़ लिया था।