फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   accused arrested in Bathinda for setting fire to gate of flex board traders house

बठिंडा: गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के कहने पर लगाई थी फ्लैक्स बोर्ड व्यापारी की कोठी के गेट को आग, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Wed, 29 Sep 2021 10:47 AM IST
Trainee Trainee भारत भूषण मित्तल, संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
भारत भूषण मित्तल, संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 29 Sep 2021 10:47 AM IST
सार

बठिंडा पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के कहने पर फ्लैक्स बोर्ड व्यापारी की कोठी के गेट को आग लगाने वाले मुख्य आरोपी को दबोच लिया है। आरोपी ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई थी। मुख्य आरोपी को पुलिस ने कोटकपूरा से मंगलवार को काबू किया। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। 
 

विज्ञापन
accused arrested in Bathinda for setting fire to gate of flex board traders house
मुख्य गेट को लगाई गई आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बठिंडा के फ्लैक्स बोर्ड व्यापारी की कोठी के गेट पर पेट्रोल छिड़क आग लगाने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने कोटकपूरा से मंगलवार को दबोच लिया। जानकारी के अनुसार कनाडा में रहने वाले गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने फ्लैक्स बोर्ड व्यापारी राजिंदर मंगला से पहले बीस लाख और फिर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। जब व्यापारी ने गैंगस्टर को रंगदारी देने से इनकार कर दिया, तो पांच सितंबर की रात को गैंगस्टर गोल्डी ने अपने गुर्गों के जरिए व्यापारी की कोठी के गेट पर पेट्रोल छिड़कवाकर आग लगवा दी थी। इसके अलावा व्यापारी पर फायरिंग करवाई थी।

विज्ञापन


इस मामले में थाना थर्मल पुलिस ने पांच सितंबर को ही व्यापारी मंगला के बयान पर आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और मेयर के नजदीकी चिंकी समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। पूरे मामले से जुड़े आरोपियों को पकड़ने के लिए आईजी जसकरण सिंह और एसएसपी अजय मालूजा ने स्पेशल स्टाफ को जिम्मेदारी सौंपी थी।

विज्ञापन

यह पढ़ें: पंजाब कांग्रेस में घमासान Live: चन्नी ने बुलाई आपात बैठक, सिद्धू को मनाने के लिए बनेगी रणनीति 
विज्ञापन
विज्ञापन


गैंगस्टर लाली बराड़ को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी पुलिस

मामले की जांच मिलने के बाद स्पेशल सेल ने सबसे पहले जेल में बंद गैंगस्टर लाली बराड़ को नामजद कर उसे प्रोडक्शन वारंट पर पूछताछ के लिए गिरफ्तार किया था। पुलिस उसे छह दिन के रिमांड पर लेकर आई थी। पूछताछ में आरोपी गैंगस्टर लाली बराड़ ने खुलासा किया था कि उसने जेल से ही मोबाइल से व्यापारी की लोकेशन गैंगस्टर गोल्डी को भेजी थी।


इसके बाद पुलिस ने पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिनमें शामिल कमल नामक आरोपी ने जेल में बंद गैंगस्टर लाली को सिम पहुंचाया था। स्पेशल स्टाफ ने अब मंगलवार को व्यापारी की कोठी के गेट पर पेट्रोल छिड़क आग लगाने वाले आरोपी सुखमण को कोटकपूरा से दबोचा है। सूत्रों ने बताया कि पुलिस उक्त आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार पिछले पच्चीस दिन से प्रयास कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed