{"_id":"a19c22453da664d959a26d5d33eafebe","slug":"accuse-of-wife-murder-case-in-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के प्रेम संबंध का पता चला तो गला घोंट डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी के प्रेम संबंध का पता चला तो गला घोंट डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 05 Mar 2014 11:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी के प्रेम संबंध का पता लगते ही पत्नी की हत्या करने के मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश एसके अग्रवाल की अदालत ने मंगलवार को जींद के गांव पेगा निवासी पति विक्रम को दोषी करार दिया है।
विज्ञापन
अदालत आरोपी पति को छह मार्च को सजा सुनाएगी। मौलीजागरां निवासी मृतक की मां धनपति ने 15 दिसंबर 2012 को दामाद जींद निवासी विक्रम के खिलाफ बेटी पिंकी की हत्या का मामला मनीमाजरां थाने में दर्ज करवाया था।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में मां धनपति ने बताया था कि बेटी पिंकी की छह जून 2012 को जींद निवासी विक्रम के साथ शादी हुई थी।
बेटी के प्रेम संबंध का पता चलने पर पति विक्रम बेटी पिंकी की पिटाई करता था। 14 दिसंबर को पिंकी बीमार भाई से मिलने पति के साथ मौलीजागरां आई थी। 15 दिसंबर को वह ड्यूटी पर चली गई और बेटी पिंकी व दामाद विक्रम घर पर ही थी।
विज्ञापन
दोपहर को पड़ोसी ने सूचना थी कि कमरे की बाहर की कुंडी लगी हुई है। सूचना मिलते ही घर पहुंची तो बेटी बेड पर लेटी थी और गले पर चुन्नी के निशान थे।
उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी थी। मनीमाजरां थाना पुलिस ने धनपति की शिकायत पर दामाद विक्रम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।