फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Accusation of rape on AIG of punjab police on the force of pistol

पंजाब पुलिस के एआईजी पर पिस्तौल के बल पर दुराचार का आरोप, प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला ने किया खुलासा

Fri, 28 Sep 2018 12:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Updated Fri, 28 Sep 2018 12:22 PM IST
विज्ञापन
Accusation of rape on AIG of punjab police on the force of pistol
punjab police - फोटो : फाइल फोटो

लोक इंसाफ पार्टी के विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के साथ प्रेसवार्ता कर अमृतसर की एक युवती ने पंजाब पुलिस के एआईजी रणधीर सिंह उप्पल पर कई गंभीर आरोप लगाए। जालंधर में प्रेसवार्ता के दौरान युवती ने कहा कि एआईजी ने उसे पिस्तौल के बल पर डरा-धमका कर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। ऐसा न करने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि युवती इससे पहले भी उप्पल पर छेड़छाड़ व जबरदस्ती की कोशिश के आरोप लगा चुकी है। पीड़ित युवती ने कहा कि साल 2001 में जब रणधीर सिंह उप्पल होशियारपुर में डीएसपी पद पर तैनात था, तब उनकी मां ने उसकी जान पहचान मामा के तौर पर कराई थी। उनकी मां ने उप्पल से कहा था कि उसकी बेटी होशियारपुर में वकालत की पढ़ाई कर रही हैं और वह उसका ध्यान रखे। लेकिन महिला का आरोप है कि उप्पल शुरू से ही उस पर गलत नजर रखता था। 
विज्ञापन


उसने कहा कि पहले तो उप्पल ने उससे अश्लील बातें कीं। जब उसने इसका विरोध जताया तो उसने पारिवारिक सदस्यों को मारने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाए। युवती का आरोप है कि एआईजी उसके साथ होशियारपुर, यूटी गेस्ट हाउस, अमृतसर समेत कई जगहों पर डरा धमका कर शारीरिक संबंध बना चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती ने कहा कि 18 सितंबर को पूरे मामले की शिकायत अमृतसर के पुलिस कमिश्नर से की थी। इसके बाद शिकायत घूमती रही, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। युवती ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। वहीं सिमरजीत सिंह बैंस ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। आम लोगों को कानूनी मदद देने वाले खाकी में छिपे गुंडे अपनी मनमर्जियां कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed