{"_id":"5701022d4f1c1b6d15c810d9","slug":"accident-road-accident-pathankot-crime-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत, 6 पहुंचे अस्पताल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत, 6 पहुंचे अस्पताल
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
Updated Sun, 03 Apr 2016 05:15 PM IST
विज्ञापन
पठानकोट में हादसे के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के पठानकोट जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक वृद्धा की मौत हो गई और छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद वृद्धा का शव परिजनों के हवाले कर दिया। पहला हादसा गांव पंमलादा के पास हुआ। यह स्विफ्ट कार और टिप्पर के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई।
दुनेरा चौकी इंचार्ज एएसआई दीपक कुमार ने बताया हादसे में कार सवार लजया देवी (61) पत्नी कस्तूरी लाल निवासी लकड़मंडी जम्मू कश्मीर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कस्तूरी लाल, अनिल शर्मा, तिलक, ज्योति व काका घायल हो गए। सभी लोग जम्मू से स्विप्ट कार में सवार होकर बसहोली में रहने वाले अपने रिश्तेदारों के पास जा रहे थे।
इस दौरान पंमलादा के पास सामने से आ रहे टिप्पर से टक्कर हो गई। हादसे के बाद टिप्पर चालक फरार हो गए। पुलिस ने टिप्पर कब्जे में लिया है और चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। दूसरे हादसे में गांव डढवां के अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो पलट गया।
विज्ञापन
इसमें ऑटो चालक घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल पठानकोट में भर्ती कराया गया। घायल ऑटोचालक सुरिंदर कुमार निवासी जुगियाल ने बताया कि वह पठानकोट से जुगियाल ऑटो लेकर जा रहा था। गांव डढवां के पास सामने से आ रहे एक वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी। इससे ऑटो पलट गया और वह घायल हो गया। शिकायत थाना शाहपुरकंडी में दे दी गई है।