फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   accident on KMP Express four people died in the same family in sonipat

उद्घाटन से पहले केएमपी एक्सप्रेस- वे पर बड़ा हादसा, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Tue, 02 Oct 2018 10:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरखौदा (सोनीपत)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरखौदा (सोनीपत) Updated Tue, 02 Oct 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
accident on KMP Express four people died in the same family in sonipat
दुर्घटनाग्रस्त कार

निर्माणाधीन केएमपी (कुंडली-मानेसर-पलवल) एक्सप्रेस-वे पर गांव मंडोरा के पास टायर फटने से अनियंत्रित हुई कार दस फुट नीचे जा गिरी। हादसे में कार सवार परिवार के नौ सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके पीछे दूसरी कार में आ रहे परिवार के सदस्यों ने जब दर्दनाक हादसा देखा तो राहगीरों की मदद से परिवार के सदस्यों को बहालगढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। 

विज्ञापन


जहां चिकित्सकों ने महिला, उसकी दो बेटियों व नातिन को मृत घोषित कर दिया। हादसे में परिवार के पांच अन्य सदस्य घायल हैं। जिनमें एक बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे गंभीर हालत के चलते दिल्ली रेफर किया गया। परिवार के सदस्य राजस्थान के खाटू श्याम से दर्शन कर दिल्ली के सिंघु गांव लौट रहे थे। हालांकि इससे पहले ही हादसे ने परिवार के चार सदस्यों की जिंदगी छीन ली। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने फिलहाल केएमपी निर्माण में लगे ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन

ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज

accident on KMP Express four people died in the same family in sonipat
KMP

दिल्ली के गांव सिंघु निवासी राधेश्याम अपनी पत्नी मीणा (53), बेटी आरती (26), ज्योति (20), बेटे गौरव, नातिन लवन्या व तीसा, भाई अशोक, अशोक की पत्नी गीता व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ दो कारों में सवार होकर राजस्थान स्थित खाटू श्याम धाम पर गया था। वहां दर्शन करने के बाद मंगलवार सुबह परिवार के सदस्य वापस गांव सिंघु लौट रहे थे। जिस कार में परिवार के नौ सदस्य सवार थे उसे राधेश्याम का बेटा गौरव चला रहा था। जबकि दूसरी गाड़ी में परिवार के अन्य सदस्य उनके पीछे आ रहे थे। 

मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे केएमपी पर गांव मंडौरा के पास ड्रेन नंबर-6 के पास पहुंचे, तो अचानक कार का टायर फट गया। जिसके बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे 10 फुट गहराई में जा गिरी। हादसे में कार सवार परिवार के सदस्य घायल हो गए। उनके पीछे दूसरी कार में चल रहे परिजनों ने जब हादसे को देखा, तो उन्होंने तुरंत अपनी कार को रोककर आसपास के लोगों की मदद से सभी घायलों को बहालगढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचाया।

बच्ची की हालत गंभीर

accident on KMP Express four people died in the same family in sonipat
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस

 जहां चिकित्सकों ने मीना, उसकी बेटी आरती व ज्योति तथा आरती की 3 माह की बेटी तीसा को मृत घोषित कर दिया। हादसे में आरती की दूसरी बेटी लवन्या की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे गंभीर हालत के चलते दिल्ली रेफर किया गया है। आरती अपने पति केशव के साथ दिल्ली के पहलादपुर स्थित जैन कॉलोनी में रहती थी। 

वह फिलहाल अपने मायके आई थी। यहीं से वह अपने मायके वालों के साथ खाटू श्याम चली गई थी। हादसे की सूचना के बाद डीएसपी हरिंद्र कुमार व खरखौदा थाना प्रभारी राजीव कुंडू अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है। पुलिस ने फिलहाल केएमपी निर्माण में लगी कंपनी के ठेकेदार के खिलाफ कार चालक गौरव के बयान पर लापरवाही का मुकदमा कर लिया है। 

मंडौरा के पास केएमपी पर हुए हादसे में परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई और पांच घायल हैं। फिलहाल कार चला रहे युवक के बयान पर केएमपी कंस्ट्रक्शन में लगी कंपनी के ठेकेदार पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। - राजीव कुंडू, थाना प्रभारी खरखौदा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed