फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   accident of bike riders, 3 killed

ट्रिपल राइडिंग ने छीन ली तीनों की जिंदगी

Wed, 04 Mar 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौल(हरियाणा) Updated Wed, 04 Mar 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
accident of bike riders, 3 killed

बाइक पर ट्रिपल राइडिंग पर निकले तीन युवकों का सफर आखिरी साबित हुआ। हादसे ने तीनों की जिंदगी छीन ली। हादसा, नारनौल में नांगल चौधरी-निजामपुर रोड पर मंगलवार शाम को बाइक के ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से हुआ। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली समेत मौके से भाग गया। तीनों मृतकों का पोस्टमार्टम बुधवार को होगा।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक नांगल चौधरी और निजामपुर के बीच स्थित नयागांव निवासी हंसराज, संदीप और रामौतार मंगलवार शाम बाइक पर नांगल चौधरी से अपने गांव जा रहे थे। वह अभी साधा की ढाणी के पास ही पहुंचे थे कि एक ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक को टक्कर मार दी थी। घटना में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि घटना के दौरान ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने तेज आवाज में गाने लगा रखे थे। घटना के बाद भी चालक नहीं रुका, बल्कि तेज गति से ट्रैक्टर को भगाकर ले गया। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और तीनों को सामान्य अस्पताल नारनौल लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामान्य अस्पताल में चिकित्सकों ने तीनों हंसराज (18), संदीप (22) और रामौतार (30) को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर पर रोते हुए हंसराज ने कहा कि उसने पशु पालकर बेटे का लालन पालन किया था। बेटा 10वीं कक्षा ओपन स्कूलिंग से कर रहा था। वहीं मृतक संदीप बीए पास करने के बाद कोचिंग ले रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed