फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   accident near golf club in chandigarh

गोल्फ बॉल ने तीन युवकों की जिंदगी खतरे में डाली

Sun, 05 Jan 2014 12:08 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 05 Jan 2014 12:08 AM IST
विज्ञापन
accident near golf club in chandigarh

सुखना लेक पर सैर करके घर जा रहे युवक की गाड़ी पर शनिवार सुबह गोल्फ बॉल लगी। बॉल लगते ही गाड़ी का अगला शीशा टूट गया और चालक का संतुलन बिगड़ गया।

विज्ञापन


कार चालक ने बड़ी मुश्किल से गाड़ी रोक ी और ममाले की शिकायत सेक्टर 26 थाना पुलिस को दी। मोहाली फेज एक निवासी अनमोल की शिकायत पर सेक्टर 26 थाना पुलिस ने डीडीआर दर्ज कर ली। पुलिस मामले में गोल्फ रेंज के अधिकारियों से बातचीत कर रही है।
विज्ञापन



घटना रविवार सुबह साढ़े आठ बजे की है। मोहाली फेस एक निवासी अनमोल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने दो दोस्तों केसाथ सुखना लेक पर सैर करने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैर करने के बाद आई 10 गाड़ी से घर जा रहे थे। गोल्फ रेंज के पास बॉल आई और उसकी गाड़ी के अगले शीशे पर लगी। बॉल लगते ही गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी पलटने लगी।

उन्होंने गाड़ी को कंट्रोल किया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सेक्टर 26 थाना पुलिस ने मौकेपर पहुंचकर गाड़ी के टूटे हुए शीशे की फोटोग्राफ करवाई और कार चालक अनमोल केबयान दर्ज किए। सेक्टर 26 थाना पुलिस ने मामले में डीडीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed