फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   accident, ludhiana accident, bolero accident, bus accident, ludhiana, punjab

बस-बोलेरो की टक्कर में दो युवकों की मौत, 9 सवारियां घायल

Mon, 09 May 2016 10:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हलवारा (लुधियाना)।
ब्यूरो/अमर उजाला, हलवारा (लुधियाना)। Updated Mon, 09 May 2016 10:33 AM IST
विज्ञापन
accident, ludhiana accident, bolero accident, bus accident, ludhiana, punjab
बस और बोलेरो में सीधी टक्कर होने से दो युवकों की मौत - फोटो : अमर उजाला
लुधियाना के गांव नूरपुरा के नजदीक लुधियाना-बठिंडा मार्ग पर शुक्रवार की देर रात बस और बोलेरो में सीधी टक्कर होने से दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में करीब नौ सवारियां जख्मी हुई हैं। शुक्रवार की रात करीब दस बजे गांव नूरपुरा के नजदीक लुधियाना की तरफ से आ रही सरकारी बस और बोलेरो के बीच आमने-सामने से टक्कर हो गई।
विज्ञापन


हादसे में बोलेरो सवार तीन युवकों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई। जख्मी तीसरे युवक को डीएमसी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। मृतकों की पहचान गांव टूसा निवासी बूटा सिंह और सचिनप्रीत सिंह के तौर पर हुई है। वहीं जख्मी युवक की पहचान गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन


तीनों युवक बोलेरो  में सवार होकर बरनाला से कबूतरों के खेल में हिस्सा लेकर अपने गांव वापस आ रहे थे। गांव नूरपुरा के पास पहुंचे तो खेल ग्राउंड के पास जाकर सामने से आ रही बस  से उनकी कार टकरा गई। इस हादसे में बस की करीब नौ सवारियों को चोटें लगने की खबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही डीएसपी रायकोट तेजिंदर सिंह धालीवाल, डीएसपी दाखा अजय राज सिंह, बलविंदर सिंह समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि कार काटकर सवारों को काट कर बाहर निकाला गया। थाना रायकोट में बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed