फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Accident in raipurani near panchkula, panchkula news

सुबह थी सगाई, रात को ही बुझ गया घर का इकलौता चिराग

Fri, 27 Jan 2017 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रायपुररानी
ब्यूरो/अमर उजाला, रायपुररानी Updated Fri, 27 Jan 2017 10:05 AM IST
विज्ञापन
Accident in raipurani near panchkula, panchkula news
मंगलवार रात कार ने बाइक को मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला
रायपुररानी-बरवाला रोड पर स्थित गांव टिब्बी माजरा के नजदीक मंगलवार रात लगभग सवा नौ बजे एक मारुति जेन कार ने सामने से बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पीछे बैठे 23 वर्षीय घर के इकलौते बेटे युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहे युवक की दोनों टांगें टूट गईं हैं। घायल को पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि कार चालक मौके से फरार है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार निजी बस में ड्राइवर गांव मौली निवासी रविंद्र कुमार व कंडक्टर गांव जासपुर निवासी राजेश शर्मा पुत्र रमेश कुमार नारायणगढ़ में बस खड़ी करने के बाद ड्यूटी खत्म कर रायपुररानी-बरवाला रोड पर जा रहे थे। टिब्बी माजरा के पास अचानक सामने से आ रही मारुति जेन कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इसमें राजेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर एकत्रित ग्रामीणों ने रायपुररानी पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। रायपुररानी अस्पताल में डाक्टरों ने राजेश को मृत बता दिया और घायल रविंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद बुधवार को सुबह नौ बजे पंचकूला के सेक्टर-6 के सामान्य अस्पताल में रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश की थी बुधवार को सगाई

Accident in raipurani near panchkula, panchkula news
मंगलवार रात कार ने बाइक को मारी टक्कर
रायपुररानी थाना प्रभारी वृषभान ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई थी और मौके से टक्कर मारने वाली कार को बरामद कर लिया है। फरार हुए कार चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं शव का संस्कार बुधवार को कर दिया गया। 

राजेश की थी बुधवार को सगाई
मृतक के चाचा मोहित शर्मा व बहादुर ककराली का रो-रोकर बुरा हाल है। बार बार वह यही बात बता रहे थे कि राजेश अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। बुधवार को सुबह तय प्रोग्राम के अनुसार घर में राजेश के सगाई की तैयारियां चल रही थीं। राजेश की मां बार बार बेसुध हालत में विलाप करते हुए कह रही थी कि मुझे क्या पता था कि बुधवार को ली गई छुट्टी के दिन वह हमें छोड़ जाएगा। राजेश की मौत से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। लोगों का कहना है कि राजेश काफी मिलनसार युवक था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed