{"_id":"5776cb4e4f1c1b4f4d79b027","slug":"accident-in-mohali-1-killed-other-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली में हादसा, तेज रफ्तार कार ने एक की ली जान, दूसरा गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोहाली में हादसा, तेज रफ्तार कार ने एक की ली जान, दूसरा गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Sat, 02 Jul 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
एक्सीडेंट
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली में बुधवार देर रात सड़क पार कर रहे दो युवकों को तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप में जख्मी हो गए। घायलों को फोर्टिस अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरे को चंडीगढ़ के सेक्टर-32 के अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। वहीं, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
मटौर थाने के एएसआई लखविंदर सिंह ने बताया कि सेक्टर-69-70 रोड पर ओरिएंटल बैंक के पास गांव पोलोमाजरा निवासी करमवीर सिंह (22) और राकेश सड़क पार कर रहे थे। तभी उन्हें तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
कार को सेक्टर-70 निवासी शुभम राणा चला रहा था। वह मूलरूप से डल्हौजी हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है। शुभम यहां पीजी में रहता है। हादसे के बाद घायलों को फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान करमवीर सिंह की मौत हो गई। राकेश को उसके पारिवारिक मेंबर सेक्टर-32 ले गए, जहां पर उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन