{"_id":"56f561c24f1c1be475f14d78","slug":"accident-in-manimajara-man-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"टक्कर मारने के बाद 15 फीट खींचती ले गई कार, युवक गंभीर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टक्कर मारने के बाद 15 फीट खींचती ले गई कार, युवक गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा
Updated Sat, 26 Mar 2016 11:59 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनसा देवी सड़क पर मोटर मार्केट के सामने बने टी प्वाइंट पर शुक्रवार दोपहर को एक तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे एक युवक को टक्कर मार दी। मोटर मार्केट के दुकानदार हरपाल सूद व सुरेश कुमार ने बताया कि कार चालक ने पहले युवक को पीछे से टक्कर मारी। जिससे युवक कार के बोनट पर जाकर गिरा, उसके बाद शीशे से फिसलकर नीचे गिरा तो कार के आगे वाले टायर के नीचे आ गया।
विज्ञापन
इसके बाद भी कार चालक ने कार नहीं रोकी और टायर में फंसे युवक को 15 फीट तक खींचता ले गया। कार की चपेट में आने से युवक के हाथ, पांव और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर पहुंची पीसीआर पुलिस युवक को उठाकर सेक्टर -32 के अस्पताल ले गई।
विज्ञापन
सुरेश कुमार ने बताया कि मनसा देवी की तरफ से आ रही कार में चार युवक बैठे थे। जोकि टक्कर मारने के बाद मनीमाजरा की तरफ कार लेकर भाग गए।
टक्कर मारने के बाद कार चालक तो मौके से भाग गया लेकिन कार का बंपर टूट कर वहीं गिर गया। बंपर पर नंबर प्लेट भी लगी हुई है। पुलिस ने बंपर कब्जे में लेकर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जांच अधिकारीएएसआई बहादुर सिंह ने बताया कि युवक की इतनी पहचान दीपक के रूप में हुई है जो इंदिरा कॉलोनी में रहता है। दीपक अभी बेहोशी की हालात में अस्पताल में भर्ती हैं।