फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   accident in ludhiana, saharanpur resident 3 man killed

लुधियाना में सड़क हादसा, सहारनपुर के 3 युवकों की मौत

Sun, 01 Nov 2015 09:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Sun, 01 Nov 2015 09:08 PM IST
विज्ञापन
accident in ludhiana, saharanpur resident 3 man killed

लुधियाना में देर रात तेज रफ्तार क्रेन ने बाइक सवार 3 युवकों को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवकों की मौत मौके पर ही हो गई। दर्दनाक वाकया पंजाब के लुधियाना के चांद सिनेमा के पास शनिवार देर रात की है।

विज्ञापन


एक तेज रफ्तार क्रेन ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद तीनों युवक सड़क के बीचों बीच गिर गए। उन्हें कोई अस्पताल पहुंचाता, इससे पहले ही तीनों ने दम तोड़ दिया। घटना के तुरंत बाद क्रेन चालक वहां से फरार हो गया। तीनों मृतक मोहल्ला फतेहगढ़ के रहने वाले थे।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान मोहम्मद परवान (19), मोहम्मद उस्मान (18) और शहजेव (19) के तौर पर हुई है। वहीं सूचना मिलने के बाद थाना सलेम टाबरी की पुलिस और तीनों युवकों के साथी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे से गुस्साई भीड़ ने क्रेन को जलाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला। पुलिस ने क्रेन के ड्राइवर जसपाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

आरोप, घायलों को बचाने की बजाए पुलिस वाले बना रहे थे वीडियो

accident in ludhiana, saharanpur resident 3 man killed

वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने आरोप लगाया कि सूचना पाकर पहुंचे पीसीआर मुलाजिमों ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बजाय उनकी वीडियो बनानी शुरू कर दी। इतने में ही तीनों ने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार तीनों युवक मूल रूप से उत्तरप्रदेश के जिला सहारनपुर के रहने वाले थे। तीनों यहां पर कढ़ाई और सिलाई का काम करते थे। मोहम्मद परवान को शनिवार देर रात डेढ़ बजे की ट्रेन से सहारनपुर जाना था। मोहम्मद उस्मान और शहजेव उसे बाइक पर छोड़ने के लिए रेलवे स्टेशन जा रहे थे।

जब वह चांद सिनेमा के पास पहुंचे तो एक तेज रफ्तार क्रेन ने तीनों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद तीनों सड़क पर गिर गए। हादसे के बाद लोग इकट्ठा हो गए। आरोपी क्रेन चालक मौके से फरार हो गया। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। लोगों ने आरोप लगाया कि मौके पर पहुंचे पीसीआर मुलाजिमों ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बजाय उनकी वीडियो बनानी शुरू कर दी।

इतने में ही तीनों ने दम तोड़ दिया। जब इस हादसे की सूचना तीनों के साथियों के मिली तो काफी संख्या में उनके साथी इकट्ठा हो गए और क्रेन को आग लगाने की भी कोशिश की। पुलिस ने किसी तरह गुस्साई भीड़ को शांत किया। जांच अधिकारी परमजीत सिंह ने कहा कि पुलिस ने तीनों के शव पोस्टमार्टम के बाद वारिसों के हवाले कर दिए है।

क्रेन ड्राइवर जगरूप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed