फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Accident in lalru, three death in a family, mohali news

ज्वालाजी गए एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत, अंब के पास हुआ हादसा

Fri, 07 Apr 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लालडू
ब्यूरो/अमर उजाला, लालडू Updated Fri, 07 Apr 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
Accident in lalru, three death in a family, mohali news
ज्वालाजी गए एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत - फोटो : अमर उजाला
गांव धर्मगढ़ के एक परिवार का ज्वाला जी की यात्रा (हिमाचल प्रदेश) पर जाते समय हादसा हो गया। इसमें परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे का पता चलते ही पूरे गांव में मातम छा गया और पूरा दिन घरों में चूल्हा नहीं जला। शाम को तीनों शवों का गांव के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गुरुचरण सिंह निवासी धर्मगढ़ कार से पिता राम किशन (75), पत्नी किरण (42), पुत्र करण (13), दूसरा बेटा मनजिन्द्र सिंह (15) के साथ 5 अप्रैल को ज्वाला जी के दर्शन के लिए जा रहे थे। अंब के पास एक ढाबे पर रुकने के बाद जैसे ही वह आगे चले तो पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार हिमाचल रोडवेज की बस ने उनकी कार को (कंडक्टर साइड ) जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार पिता राम किशन, गुरुचरण सिंह की पत्नी किरण, पुत्र करण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा पुत्र मनजिंद्र सिंह और गुरचरण सिंह जख्मी हो गए।
विज्ञापन


घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती करवाया गया। हादसे की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। बड़ी संख्या में लोग उनके परिवार के साथ हमदर्दी जताने पहुंचे। वीरवार शाम करीब 5 बजे तीनों शव गांव पहुंचे। करीब साढे़ 5 बजे गांव के ही श्मशान घाट में तीनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पूरे गांव में मातम का माहौल बना रहा। बता दें कि एक महीना पहले गुरचरण सिंह की मां का भी देहांत हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed