{"_id":"577c09614f1c1b6e697fb4f7","slug":"accident-in-kalka-bike-rider-crushed-by-bus-killed-on-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस ने दिल्ली निवासी बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस ने दिल्ली निवासी बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर
Updated Wed, 06 Jul 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
एक्सीडेंट में मौत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगे जा रहे बाइक चालक को ओवरटेक करते समय बस चालक ने कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसा पिंजौर में हुआ। बस की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान चेतन (23) निवासी जहांगीरपुरी दिल्ली के रूप में हुई है। चेतन फिलहाल गांव कुल्हाड़ी वाला थाना बरोटीवाला हिमाचल प्रदेश में मीट की दुकान चलाता था। हादसा मंगलवार सुबह करीब सवा दस बजे पिंजौर ब्लॉक के गांव गरीड़ा के पास हुआ।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार निजी बस के चालक ने आगे जा रही बाइक को ओवर टेक करने की कोशिश की। इसी दौरान बस चालक ने बाइक चालक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक चालक युवक सड़क पर गिर गया और बस का टायर उसके सिर से गुजर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक के भाई ने बताया कि सुबह वह और उसका मृतक भाई चेतन पिंजौर की ओर आ रहे थे। पिंजौर ब्लॉक के गांव गरीड़ा के पास निजी बस चालक ने बाइक को टक्कर मार दी जिस से उसका भाई बाइक से सड़क पर बस के आगे गिर गया। मृतक के भाई ने बताया कि बस का टायर उसके भाई चेतन के सिर के ऊपर से गुजर गया।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद बस चालक बस सहित मौके से भगा कर ले गया। मृतक के भाई ने बताया कि उसने बस का करीब एक किलोमीटर तक पीछा किया और उसे गांव बसौंला के समीप रोक लिया। मौके पर लोग इकट्ठा हो गए और बस चालक मौका देकर वहां से फरार हो गया। थाने से जांच अधिकारी सुखबीर सिंह और रामकरन मौके पर पहुंचे और उन्होंने जांच शुरू कर दी है।