फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   accident in kalka, bike rider crushed by bus, killed on spot

बस ने दिल्ली निवासी बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत

Wed, 06 Jul 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर Updated Wed, 06 Jul 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
accident in kalka,  bike rider  crushed by bus, killed on spot
एक्सीडेंट में मौत - फोटो : amar ujala

आगे जा रहे बाइक चालक को ओवरटेक करते समय  बस चालक ने कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसा पिंजौर में हुआ। बस की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान चेतन (23) निवासी जहांगीरपुरी दिल्ली के रूप में हुई है। चेतन फिलहाल गांव कुल्हाड़ी वाला थाना बरोटीवाला हिमाचल प्रदेश में मीट की दुकान चलाता था। हादसा मंगलवार सुबह करीब सवा दस बजे पिंजौर ब्लॉक के गांव गरीड़ा के पास हुआ।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार निजी बस के चालक ने आगे जा रही बाइक को ओवर टेक करने की कोशिश की। इसी दौरान बस चालक ने बाइक चालक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से  बाइक चालक युवक सड़क पर गिर गया और बस का टायर उसके सिर से गुजर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक के भाई ने बताया कि सुबह वह और उसका मृतक भाई चेतन पिंजौर की ओर आ रहे थे। पिंजौर ब्लॉक के गांव गरीड़ा के पास निजी बस चालक ने बाइक को टक्कर मार दी जिस से उसका भाई बाइक से सड़क पर बस के आगे गिर गया। मृतक के भाई ने बताया कि बस का टायर उसके भाई चेतन के सिर के ऊपर से गुजर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद बस चालक बस सहित मौके से भगा कर ले गया। मृतक के भाई ने बताया कि उसने बस का करीब एक किलोमीटर तक पीछा किया और उसे गांव बसौंला के समीप रोक लिया। मौके पर लोग इकट्ठा हो गए और बस चालक मौका देकर वहां से फरार हो गया। थाने से जांच अधिकारी सुखबीर सिंह और रामकरन मौके पर पहुंचे और उन्होंने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed