फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   accident_criminal_india_australia police

एक्सीडेंट के आरोपी को पकड़ने इंडिया पहुंची आस्ट्रेलियाई पुलिस

Sun, 01 Dec 2013 10:10 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला Updated Sun, 01 Dec 2013 10:10 AM IST
विज्ञापन
accident_criminal_india_australia police
आस्ट्रेलिया के मेलबर्न में युवक-युवती का एक्सीडेंट कर भागकर इंडिया आने वाले युवक को पकड़ने के लिए मेलबोर्न पुलिस ने पंचकूला के सेक्टर-15 में दबिश दी।
विज्ञापन


लेकिन, आरोपी यहां से भाग गया। हालांकि, बाद में उसके राजपुरा (पंजाब) में होने की सूचना मिली और उसे दबोच लिया गया। मेलबोर्न पुलिस ने स्थानीय पुलिस को सूचना नहीं दी, लेकिन इस गुप्त ऑप्रेशन से आस-पास के लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


आरोपी पुनीत सेक्टर-15 में रहता था। मेलबर्न पुलिस को सूचना मिली तो यहां दबिश दी गई, लेकिन पुलिस के आने से पहले ही वह गायब हो गया। फिर, नेटवर्क चला तो उसके राजपुरा में होने की सूचना मिली और रेड कर उसे दबोच लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब छह साल पहले पुनीत आस्ट्रेलिया के मेलबोर्न शहर में होटल मेनेजमेंट का कोर्स करने के लिए गया था। 2008 के आखिर में उसने मेलबोर्न में अपनी कार से एक सड़क हादसे को अंजाम दे दिया, जिसमें एक युवक व युवती की मौत हो गई।

इस मामले को लेकर पुनीत पर केस चल रहा था, लेकिन वह मेलबर्न से भाग गया। तभी से मेलबर्न पुलिस उसकी तलाश में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed