फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   accident between car and trala, Four people of the same family die

कुरुक्षेत्रः ट्राले में पीछे से भिड़ी कार, एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत

Tue, 31 Jul 2018 09:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Updated Tue, 31 Jul 2018 09:37 AM IST
विज्ञापन
accident between car and trala, Four people of the same family die
ट्राले से भिड़ी कार
 जीटी रोड पर सोमवार को खानपुर कोलियां के निकट ट्राले में पीछे से होंडा सिटी कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वालों की पहचान रेवाड़ी के गांव सुरखपुर निवासी निजी बैंक के मैनेजर सतीश शर्मा उनकी पत्नी, बेटी और मां के रूप में हुई है। शर्मा का परिवार चंडीगढ़ से रेवाड़ी लौट रहा था। हादसे के बाद ट्रॉला चालक फरार हो गया। पुलिस ने चारों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिये हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सतीश शर्मा के बड़े भाई मुकेश शर्मा की पत्नी का चंडीगढ़ में पिछले दो माह से इलाज चल रहा है। सोमवार को चंडीगढ़ में भाई की पत्नी का कुशलक्षेम जानने के बाद सतीश शर्मा (42) अपनी माता प्रेमलता (65), पत्नी सुनीता (40), चार-पांच वर्षीय पुत्री अनन्या और पुत्र आयुष के अलावा बड़े भाई मुकेश शर्मा के दो पुत्र कार्तिक और अक्षित के साथ होंडा सिटी कार से रेवाड़ी जा रहे थे। 
विज्ञापन


जीटी रोड स्थित गांव खानपुर कोलियां के निकट उनकी कार एक ट्राले में पीछे से जा भिड़ी। हादसे में सुनीता और अनन्या की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायल अन्य पांचों को पुलिस और लोगों की मदद से लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल भेजा गया, लेकिन सतीश और उनकी माता की अस्पताल पहुंचने पर मौत हो गई। घायल कार्तिक, आयुष और अक्षित का कुरुक्षेत्र के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed