{"_id":"5d2747d48ebc3e6cfd1887fc","slug":"a-youth-murdered-in-sangrur-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के पास घेरकर तेजधार हथियार से युवक की हत्या, इलाके में फैली सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
घर के पास घेरकर तेजधार हथियार से युवक की हत्या, इलाके में फैली सनसनी
Fri, 12 Jul 2019 12:31 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संगरूर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संगरूर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 12 Jul 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
रंजिश में घर के पास एक युवक की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना खनौरी में हाकम सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह मजदूरी करता है और उसके दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा 20 वर्षीय गुरतेज सिंह 12वीं कक्षा में पढ़ता है। उसकी दोस्ती तरसेम सिंह निवासी खनौरी के साथ थी। वह ज्यादा समय इकट्ठा रहते थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बुधवार रात जब उनका बेटा गुरतेज सिंह घर नहीं आया तो वह उसके दोस्त तरसेम सिंह के घर उसे बुलाने के लिए चले गए। जब वह तरसेम सिंह के घर के पास पहुंचे तो गुरतेज सिंह और उसके दोस्त तरसेम सिंह को शमशेर सिंह उर्फ शेरू, कोलक्खू सिंह, सुखचैन सिंह उर्फ चेनी, रवि, संदीप उर्फ लहोरा, दीपू, लाडी भांजा, मीठा, डीसी, पकौड़ी ने घेर रखा था।
विज्ञापन
वह मारपीट कर रहे थे। इसी दौरान गुरतेज सिंह पर तेजधार हथियार किरच से वार करके उसे घायल कर दिया गया। गर्दन पर किरच लगने के कारण गुरतेज बेसुध होकर जमीन पर गिर गया। वह गुरतेज और उसके जख्मी साथियों को लेकर अमर अस्पताल पटियाला चले गए। वहां इलाज के दौरान गुरतेज सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन
एसएचओ खनौरी बलजीत सिंह ने बताया कि इस संबंधी थाना खनौरी में नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाकर छापामारी की जा रही है।