फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   a youth Missing in suspicious circumstances from Dam in nayagaon

दोस्तों संग कैफे में गया घूमने, नहाने के लिए डैम में कूदा...अभी तक नहीं मिला सुराग

Fri, 11 Jan 2019 12:52 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नयागांव/मुल्लांपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नयागांव/मुल्लांपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 11 Jan 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
a youth Missing in suspicious circumstances from Dam in nayagaon
डैम में मौजूद पुलिसकर्मी

सिसवां डैम पर दोस्तों संग घूमने गए युवक ने पहले डैम के साथ लगते एक कैफे में पार्टी व मौज मस्ती की। इसके बाद उसने डैम में नहाने के बहाने छलांग लगा दी। इसके बाद युवक का कोई पता नहीं है। पुलिस ने युवक को तलाशने के लिए गोताखोरों की मदद भी, लेकिन फिर भी सफलता नहीं मिली। वहीं, अब शुक्रवार को जींद व रोपड़ से गोताखोर को बुलाने का फैसला लिया है। वहीं, युवक की पहचान करन (25) निवासी नयागांव मूल निवासी यूपी के रूप में हुई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।  

विज्ञापन


छह सात महीने पहले आया था यूपी से 
मृतक करन के पिता प्रेम सिंह ने बताया कि उनका बेटा पिछले छह सात महीने पहले ही यूपी से यहां रोजगार के लिए आया था। करन की माता सुमन हार्ट की पेशेंट हैं और इकलौते बेटे की तलाश न होने के कारण परेशान हैं। 
विज्ञापन


कैमरे में कूदता हुआ नहीं दिख रहा है 
पुलिस जांच में सामने आया है कि वहां पर सीसीटीवी कैमरे में छह युवक चार से सवा चार बजे करीब ब्लैक हॉल कैफे एरिया में पहुंचे थे। जहां पर बैठकर सभी शराब पी रहे थे। इस दौरान थोड़ी देर बाद करन ने अपने कपड़े उतार दिए और नहाने के लिए डैम में डुबकी लगाने चला गया। लेकिन सीसीटीवी कैमरे में युवक छलांग लगाते हुए दिखाई नहीं दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

a youth Missing in suspicious circumstances from Dam in nayagaon
युवक की तलाश करते गोताखोर

इसके बाद पुलिस टीम ने पहले अपने स्तर पर उसे तलाशने की कोशिश की, परंतु युवक का कुछ पता नहीं चला। वहीं करन के जानकारों का कहना है कि वह तैरना जानता तो आखिर कैसे डूब सकता है। 

गुरुवार को बारह बजे के करीब एसआई तलविंदर सिंह ने रोपड़ से गोताखोर की टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जिसके बाद गोताखोर डैम में युवक को तलाशने के लिए जुट गए, लेकिन गोताखोर खाली हाथ बाहर आए। 

ऑक्सीजन की आई कमी, हाथ किए खड़े 
 बाहर आने के बाद गोताखोर की टीम ने बताया कि डैम के अंदर पानी की गहराई तकरीबन पैंतीस, चालीस फुट गहरी है। इस कारण उन्हें सांस लेने में ऑक्सीजन की कमी हो रही थी। इसलिए वह युवक को तलाश नहीं कर सके। एसआई ने बताया कि हरियाणा के जींद या पटियाला से ऑक्सीजन गैस वाले सिलेंडर के साथ शुक्रवार को फिर से गोताखोर की टीम को बुलाकर तलाश करेंगे। 

चार बहनों का एकलौता भाई है करन

करन से छोटी चार बहने हैं। और छह, सात महीने पहले ही यूपी मुरादाबाद पगले गांव से यहां रोजगार के लिए आया था। यहां आने के बाद करन ने चंडीगढ़ सेक्टर-41 स्थित होटल में भी काम किया था। इसके बाद वहां से काम छोड़ने के बाद वह नयागांव दशमेश नगर अपने मामा के साथ तीन महीने से रहने लगा था। मामा के साथ रहने के बाद उसने फल विक्रेता का अपना काम शुरू किया था। और यूपी में करन के पिता भी यही काम करके परिवार का गुजारा करते हैं।

काम नहीं मिलने पर पेंटर ने लगाया फंदा, मौत 
लंबे समय से कहीं काम नहीं मिलने से तनाव में आए एक पेंटर ने बीते बुधवार की रात करीब 12 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर-39 के मकान नंबर-1083 में पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान उक्त मकान के सर्वेंट क्वार्टर निवासी 35 वर्षीय अनिल कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर सेक्टर-39 थाने से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। 

उन्होंने घटनास्थल की बारीकी से जांच की, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने अनिल को तुरंत फंदे से नीचे उतारकर जीएमएसएच-16 पहुंचाया। डॉक्टरी जांच में अनिल को मृत पाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed