{"_id":"5e3acca58ebc3ee5ad3b41dc","slug":"a-youth-killed-at-bassi-pathana-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरहमी से युवक की हत्या, खून से लथपथ कमरे में मिला शव, सिर पर कड़ाही से किए वार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बेरहमी से युवक की हत्या, खून से लथपथ कमरे में मिला शव, सिर पर कड़ाही से किए वार
Wed, 05 Feb 2020 08:01 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्सी पठाना/फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्सी पठाना/फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 05 Feb 2020 08:01 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल का दौरा करतीं एसएसपी अमनीत कौंडल व आला पुलिस अधिकारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्सी पठाना की रेलवे कालोनी में बुधवार सुबह सात बजे एक युवक की हत्या कर दी गई। मामला पैसों के लेनदेन का बताया जा रहा है। युवक का शव उसके कमरे में खून से लथपथ मिला। कमरे में टूटी कड़ाही समेत अन्य बर्तन मिले हैं इससे जाहिर है कि युवक के सिर पर कड़ाही से कई वार किए गए थे।
विज्ञापन
मृतक की पहचान सुविंदर कुमार पुत्र नत्थू सिंह जिला एटा, गांव सरनाऊ उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई है। सूत्रों के अनुसार हत्या के मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान अजय कुमार व विजय कुमार गांव नौरथा जिला कासगंज उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई है। मृतक दिव्यांग हैं और मार्केट कमेटी बस्सी पठाना के सामने बर्गर की रेहड़ी लगाता था।
विज्ञापन
घटना का पता चलते ही एसएसपी अमनीत कौंडल, एसपीडी हरपाल सिंह, डीएसपीडी जसविंदर सिंह टिवाणा, एसएचओ बस्सी पठाना मनप्रीत सिंह, चौकी इंचार्ज बलजिंदर सिंह कंग समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की।
विज्ञापन
पुलिस ने गली के घरों में लगे सीसीटीवी की फुटेज, मोहल्ला निवासियों से भी पूछताछ की। बस्सी पठाना थाना के एसएचओ मनप्रीत सिंह ने बताया कि हत्या के मामले में मिले सुरागों के बाद पुलिस ने दो सगे भाइयों अजय और विजय के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।