फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A youth Beaten to death in suspicion of theft

चोरी के शक में खौफनाक वारदात, लोगों ने युवक को बंधक बना पीट-पीटकर मार डाला

Fri, 21 Feb 2020 12:21 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर ( हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर ( हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 21 Feb 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
A youth Beaten to death in suspicion of theft
सांकेतिक तस्वीर

सदर थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर दामला में प्लाइवुड फैक्ट्री के क्वार्टरों में चोरी के शक में कुछ मजदूरों ने एक युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। इस दौरान युवक के तीन साथी मौके से फरार हो गए। मजदूरों ने पकड़े गए युवक को रस्सी से बांध दिया और उसे बुरी तरह से पीटा।

विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अचेत हालत में पड़े युवक को अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसकी मौत होने की पुष्टि की। युवक की शनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। पुलिस ने मामले में अज्ञात लोगों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


किशनपुरा दामला निवासी एक व्यक्ति ने बंद पड़े टोल प्लाजा के क्वार्टर बना रखे हैं। जिनमें दामला के आसपास बनी फैक्ट्रियों के मजदूर रहते हैं। गुरुवार अलसुबह करीब पांच बजे फैक्ट्री मजदूरों के क्वार्टर में कुछ युवक घुस गए। अंदेशा था कि युवक चोरी करने के इरादे से घर में घुसे थे और चोरी कर रहे थे। शोर सुनकर मजदूरों की आंख खुल गई, तो उसने युवकों को देखकर शोर मचा दिया। जिस पर आसपास के श्रमिक एकत्र हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को आता देख चारों युवक मौके से भागने लगे। इस दौरान भागते हुए एक युवक हैंडपंप के पास फिसलकर गिर गया। जिसके बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया। जबकि तीन युवक मौके से भाग निकले। पकड़े गए युवक को मजदूरों ने रस्सियों से बांध दिया और उसकी जमकर पिटाई की। मजदूरों द्वारा युवक को पीटने की सूचना किसी ने कंट्रोल रूम में दी। जिसके बाद सदर पुलिस मौके पर पहुंची। 

पुलिस को युवक अचेत हालत में क्वार्टरों के बाहर गली में पड़ा मिला। उसके हाथ रस्सियों से बंधे हुए थे। उसके सिर, टांग व शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने युवक को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। देर रात तक मृतक युवक की शनाख्त नहीं हो पाई थी। आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस क्वार्टर के मजदूरों के बयान ले रही है।  

एक दिन पहले ही हुई थी चोरी 
दरअसल जिन क्वार्टरों के बाहर लोगों ने युवक की चोरी के शक में पकड़कर मारपीट की। इन्हीं क्वार्टरों से एक दिन पहले 15 हजार रुपये का मोबाइल चोरी हो गया था। इससे पहले भी दामला में कई बार चोरी हो चुकी हैं। जिससे दामला के लोगों में रोष था। यहीं कारण रहा था कि गुरुवार अलसुबह चोरी के शक में पकड़े युवक को उन्होंने बुरी तरह से पीट डाला।  

सूचना मिलने पर सुबह पुलिस मौके पर गई थी। युवक के सिर, टांग व शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट थी। उसके हाथ बंधे हुए थे। पुलिस ने जब उसे अस्पताल पहुंचाया तो यहां डॉक्टर ने मृत घोषित किया। मामले में अज्ञात लोगों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। अभी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। आरोपियों की पहचान के लिए क्वार्टर के मजदूरों से पूछताछ की जाएगी।-सुखबीर सिंह, एसएचओ, थाना सदर यमुनानगर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed