{"_id":"6339bc4920025571ca48e818","slug":"a-youth-arrested-for-sacrilege-in-amritsar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेअदबी का आरोप: अमृतसर में युवक को पकड़ा, खंभे से बांधकर पीटा, फिर पुलिस के हवाले किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बेअदबी का आरोप: अमृतसर में युवक को पकड़ा, खंभे से बांधकर पीटा, फिर पुलिस के हवाले किया
Sun, 02 Oct 2022 10:03 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 02 Oct 2022 10:03 PM IST
सार
आरोपी ने पहले गोलक के ऊपर रखे कुछ पैसे उठाए और फिर वहां रखे शस्त्र भी उठा लिए और बाहर की तरफ भागने लगा। इस बीच ही कुछ सेवादारों ने उसे देख लिया और उसका पीछा करने के बाद उसे पकड़ लिया। सेवादारों ने आरोपी से अपने स्तर पर पूछताछ की मगर वह कुछ भी बता नहीं पा रहा था। इसके बाद उसे गुरुद्वारा साहिब परिसर में खंभे में रस्सी से बांध दिया और कुछ लोगों ने उसकी पिटाई की।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के अमृतसर में मजीठा रोड इलाके में रविवार की शाम एक गुरुद्वारा साहिब में घुसकर बेअदबी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। सेवादारों ने आरोपी को पकड़ कर खंभे से बांधकर जमकर पिटाई की। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को संगत से छुड़ाकर अपने साथ थाने ले गई। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मोहित कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बेअदबी का आरोपी मानसिक रूप से स्वस्थ्य नहीं है।
विज्ञापन
सदर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर लिया है। पुलिस आरोपी के परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। मौके पर मौजूद सेवादारों ने बताया कि रविवार शाम अचानक एक युवक गुरुद्वारा साहिब के अंदर घुस आया। उस समय गुरुद्वारा साहिब के भीतर कोई नहीं था। आरोपी ने पहले गोलक के ऊपर रखे कुछ पैसे उठाए और फिर वहां रखे शस्त्र भी उठा लिए और बाहर की तरफ भागने लगा।
विज्ञापन
इस बीच ही कुछ सेवादारों ने उसे देख लिया और उसका पीछा करने के बाद उसे पकड़ लिया। सेवादारों ने आरोपी से अपने स्तर पर पूछताछ की मगर वह कुछ भी बता नहीं पा रहा था। इसके बाद उसे गुरुद्वारा साहिब परिसर में खंभे में रस्सी से बांध दिया और कुछ लोगों ने उसकी पिटाई की।
विज्ञापन