{"_id":"696a132c8bd937c3680214c5","slug":"a-young-man-stabbed-to-death-in-chandigarh-crime-news-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में दिनदहाड़े मर्डर: बीच सड़क पर युवक को चाकू से गोदा, दो हफ्ते पहले हुई थी सुमित की शादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ में दिनदहाड़े मर्डर: बीच सड़क पर युवक को चाकू से गोदा, दो हफ्ते पहले हुई थी सुमित की शादी
Fri, 16 Jan 2026 06:06 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 16 Jan 2026 06:06 PM IST
सार
पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में दिनदहाड़े युवक की बीच सड़क पर हत्या कर दी गई। युवक पर दो आरोपियों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार किए और फरार हो गए।
विज्ञापन
मृतक सुमित की शादी की तस्वीर।
- फोटो : संवाद
विस्तार
चंडीगढ़ में दिनदहाड़े युवक की हत्या की वारदात हुई है। सेक्टर-38 में 30 साल के युवक को सरेआम चाकू से गोद दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को गवर्नमेंट मल्टी स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल सेक्टर-16 (जीएमएसएच-16) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दो आरोपियों ने युवक पर हमला किया है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। आरोपी डड्डूमजरा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जो बुलेट पर सवार होकर आए थे।
विज्ञापन
मृतक की पहचान सुमित के तौर पर हुई है। सुमित बापूधाम कॉलोनी का रहने वाला था। खास बात यह है कि सुमित की दो सप्ताह पहले ही शादी हुई थी। सुमित हाल ही में नशे के मामले में जेल से बाहर आय था। जिस समय यह वारदात हुई उस समय सुमित स्कूटी पर सवार होकर कहीं जा रहा था। तभी बुलेट पर आए हमलावरों ने उसपर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। वहीं मृतक युवक के परिवार का कहना है कि उन्होंने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ पहले भी शिकायत दी थी और हमले की आशंका जताई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कारर्वाई नहीं की। इस वजह से आज सुमित की दिनदहाड़े सरेआम हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
सेक्टर-38 चौक के पास बीच सड़क युवक को सरेआम चाकू मारकर हत्या की इस घटना से सनसनी फैल गई है। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही। पुलिस का दावा है कि जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
ब्रेकिंग अपडेट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन