फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A young man death by falling into the pit of water in dera bassi

प्रशासन की लापरवाही ने ली नौजवान की जान, पानी के लिए बनाए गड्ढे में गिरकर मौत

Tue, 20 Nov 2018 01:42 AM IST
विकास मल्होत्रा, अमर उजाला, डेराबस्सी (पंजाब)
विकास मल्होत्रा, अमर उजाला, डेराबस्सी (पंजाब) Updated Tue, 20 Nov 2018 01:42 AM IST
विज्ञापन
A young man death by falling into the pit of water in dera bassi
सांकेतिक तस्वीर

बारिश के पानी की निकासी के लिए काउंसिल की ओर से मेन बाजार में बनाए गड्ढे में गिर कर सोमवार देर शाम एक नौजवान की मौत हो गई। काउंसिल की ओर से बारिश का पानी इस गड्ढ़े में एकत्रित कर मोटर की मदद के साथ निकाला जाता था, लेकिन इस गड्ढ़े के ईर्द गिर्द हादसों को रोकने के लिए की चारदीवारी में काउंसिल लापरवाही बरतते हुए गेट लगाना भूल गया। 

विज्ञापन


इस कारण नौजवान इसको पब्लिक शौचालय समझ कर अंदर पेशाब करने के लिए चला गया। मृतक की पहचान विकास कुमार (23) निवासी लाडपुर, झज्जर हरियाणा के रूप में हुई है। उसके साथी सिविल अस्पताल में मृतक करार देने के बाद शव को पीजीआई चंडीगढ़ ले गए।
विज्ञापन


मृतक बरवाला रोड पर एक नेटवर्किंग कंपनी में नौकरी करता था। वह अपने 10-15 साथियों के साथ यहां की गुलाबगढ़ रोड पर किराए पर रह रहा था। सोमवार देर शाम करीब आठ बजे वह अपने एक दोस्त के साथ बाजार में कोई काम आया था। इस दौरान मेन बाजार के बाहर पानी की निकासी के लिए बनाए गड्ढे वाले कमरे में वह बाथरूम करने के लिए चला गया, वहां पानी की निकासी के लिए बनाया गड्ढा खुला पड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंदर अंधेरा होने के कारण गड्ढ़ा दिखाई नहीं दिया। उसकी चीख की आवाज सुनकर उसके साथी दोस्त ने शोर मचाया। मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंच गई, लेकिन वह लाचार नजर आई। इसके बाद उसके साथी ने कमरों में दूसरे साथियों को बुलाया जिन्होंने एक दुकान से सीढ़ी निकालकर बहुत मुश्किल के साथ गड्ढ़े में उतर कर विकास को बाहर निकाला। उसे नजदीक स्थित सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृतक करार दे दिया। गड्ढ़े में गंदगी जमा होने के कारण उसे निकालते हुए उसका एक साथी भी गैस चढ़ने के कारण बेहोश हो गया। 

काउंसिल ने गहरे गड्ढे का निर्माण करवाया था
लंबे समय से मेन बाजार में पानी की निकासी की समस्या थी। चंडीगढ़-अंबाला हाईवे को चार लेन करने के दौरान मेन बाजार निचला रहने के कारण यहां पानी की निकासी की समस्या बनी रहती थी। काउंसिल ने इसका हल करने के लिए यहां गहरे गड्ढ़े का निर्माण करवाया था। बारिश के दौरान यहां पानी भर जाता था, जिसको मोटरों द्वारा निकास कर हाईवे के नाले में गिरा दिया जाता था।


यहां हादसों को देखते इसके आसपास चार दीवारी की गई थी, परंतु काउंसिल ने लापरवाही बरतते हुए यहां गेट नहीं लगाया गया। इस कारण देखने में यह पब्लिक शौचालय लगता था। इसी भम्र में नौजवान इसमें गिर कर हादसे का शिकार हो गया। इस घटना से बेहद दुखी हूं। मामले की जांच करके बनती कार्रवाई की जाएगी। - मुकेश गांधी, कार्यकारी प्रधान, नगर काउंसिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed