{"_id":"5b56215f4f1c1b4f748b670b","slug":"a-young-man-began-to-objectionable-acts-in-front-of-women-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को देख आपत्तिजनक हरकत करने लगा युवक, पीड़िता ने फेसबुक पर साझा किया दर्द","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती को देख आपत्तिजनक हरकत करने लगा युवक, पीड़िता ने फेसबुक पर साझा किया दर्द
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 24 Jul 2018 09:41 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में किराए पर रहने वाली एक युवती ने बीते शनिवार की रात एक अज्ञात शख्स के उसे देखकर आपत्तिजनक हरकत करने के कृत्य को फेसबुक के माध्यम से साझा किया।
युवती ने बताया कि वह रात को खाना खाने के बाद करीब साढ़े दस बजे घर के बाहर सैर करते समय मोबाइल पर गाने सुन रही थी। कुछ अन्य लोग भी सड़क पर सैर कर रहे थे। उसी दौरान युवती की नजर सड़क के दूसरी तरफ खड़े अच्छी डील-डोल वाले करीब चालीस वर्षीय एक व्यक्ति पर पड़ी।
युवती के मुताबिक व्यक्ति किसी अच्छे घर का जान पड़ता था। युवती ने बताया कि पहले वह देख नहीं सकी कि व्यक्ति क्या कर रहा था, लेकिन तभी वह उसकी तरफ बढ़ने लगा और खुलेआम आपत्तिजनक हरकत करने लगा। युवती घबराकर गई और समझ नहीं सकी कि उसे क्या करना चाहिए। इसके बाद युवती घर के अंदर चली गई और सभी परदे बंद कर लिए।
युवती ने अज्ञात आरोपी के इस कृत्या को फेसबुक के माध्यम से लोगों से सांझा कर चेताया कि देश में महिला-युवती को किस नजर से देखा जाता है। युवती ने बताया कि जब उसने उसके साथ हुए इस कृत्य को एक दोस्त से साझा किया तो उसने कहा कि ट्राइसिटी में ऐसा होना सामान्य हो चुका है और वह स्वयं ऐसी आपत्तिजनक हरकतों का कई बार सामना कर चुकी है। युवती ने कहा कि जरूरी नहीं कि ऐसे कृत्य कोई अशिक्षित शख्स ही करें।