{"_id":"607842e28ebc3ed91322377f","slug":"a-woman-murdered-three-month-old-girl-in-firozpur-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूह कंपा देने वाली वारदात : चाची ने तीन माह की मासूम को जिंदा जमीन में दफनाया, वजह बेहद मामूली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रूह कंपा देने वाली वारदात : चाची ने तीन माह की मासूम को जिंदा जमीन में दफनाया, वजह बेहद मामूली
Fri, 16 Apr 2021 12:02 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 16 Apr 2021 12:02 AM IST
सार
बच्ची महकप्रीत की मां अमनदीप कौर ने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह किसी काम के सिलसिले में वह बाहर गई हुई थी। उसने बच्ची को पड़ोसी के घर छोड़ दिया था। गैरमौजूदगी में देवरानी सुखप्रीत कौर ने उनके बेटे को भेजकर पड़ोसी के घर से बच्ची मंगवा ली। जब वह घर पहुंची तो बच्ची वहां नहीं थी।
विज्ञापन
मृत बच्ची को गोद में लिए मां।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पंजाब के फिरोजपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां के गांव सैदोका में मां से रंजिश के कारण चाची ने तीन माह की भतीजी को जिंदा जमीन में दबाकर मार डाला। इसके बाद शव खुर्दबुर्द करने के लिए शौचालय के लिए खोदे गए गड्ढे में फेंक दिया। गुरुवार को बच्ची का शव बरामद हुआ। थाना अमीर खास पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
बच्ची महकप्रीत की मां अमनदीप कौर ने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह किसी काम के सिलसिले में वह बाहर गई हुई थी। उसने बच्ची को पड़ोसी के घर छोड़ दिया था। गैरमौजूदगी में देवरानी सुखप्रीत कौर ने उनके बेटे को भेजकर पड़ोसी के घर से बच्ची मंगवा ली। जब वह घर पहुंची तो बच्ची वहां नहीं थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- कोरोना से हड़कंप : पंजाब के गुरदासपुर में बनी विशेष जेल में 56 हवालाती कोरोना पॉजटिव, सभी को लुधियाना भेजा गया
विज्ञापन
उन्होंने बच्ची की तलाश शुरू कर दी। देवरानी से भी बच्ची के संबंध में पूछताछ की तो उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। गुरुवार सुबह देवरानी ने बताया कि बच्ची की लाश शौच वाले गड्ढे में पड़ी है। अमनदीप कौर ने कहा कि बुधवार को गड्ढे में देखा था तो बच्ची का शव नहीं था और आज उसी में शव मिल गया। इसी बात पर उसे अपनी देवरानी पर शक हो गया। इस संबंध में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जब देवरानी से सख्ती बरती तो उसने सच्चाई उगल दी।
इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने बताया कि आरोपी महिला सुखप्रीत कौर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने बताया कि उसकी अपनी जेठानी से नहीं बनती है। इसी रंजिश के चलते उसने जेठानी की तीन माह की बच्ची को जिंदा जमीन में दफन कर मार दिया और बाद में शव को खुर्दबुर्द करने के लिए गड्ढे में फेंक दिया। आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें- हरियाणा में खौफनाक घटना : तीन बच्चों के साथ घर से निकले पिता ने कार में की आत्महत्या, मासूमों का पता नहीं