फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A woman murdered in Sonipat of Haryana

घर के बाहर कूड़ा डाल रहा था युवक, रोकने पर चाकू मारकर बेरहमी से की महिला की हत्या, दो अन्य भी घायल

Wed, 26 Dec 2018 09:24 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहाना/सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहाना/सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 26 Dec 2018 09:24 AM IST
विज्ञापन
A woman murdered in Sonipat of Haryana
सांकेतिक तस्वीर

घर के बाहर कूड़ा डालने से रोकने पर पड़ोसी ने महिला की चाकू से हमला कर हत्या कर दी। इतना ही नहीं उसे बचाने के लिए आए महिला के जेठ व एक अन्य पड़ोसी को भी चाकू मारकर घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर व उसके परिजन मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


घायलों को महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल खानपुर में ले जाया गया, जहां से दोनों को प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस ने महिला के जेठ के बयान पर पड़ोसी, उसकी पत्नी व अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। वारदात सोनीपत के गांव खानपुर कलां का है।
विज्ञापन


गांव खानपुर कलां निवासी कमलेश (45) मंगलवार को अपने घर के बाहर थी। इसी दौरान उनके पड़ोसी सुरेंद्र ने अपने घर में सफाई करने के बाद कूड़ा कमलेश के घर के बाहर डाल दिया। आरोपी पहले भी कई बार कूड़ा डाल चुका था। जब फिर से आरोपी ने कमलेश के घर के बाहर कूड़ा डाला तो महिला ने उसे रोक दिया। जिस पर सुरेंद्र बिफर गया और कमलेश के साथ गाली-गलौच करने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कमलेश ने उसे समझाने का प्रयास किया तो वह और भड़क गया। सुरेंद्र का शोर सुनकर कमलेश का जेठ जयभगवान, जेठ का लड़का जोगेंद्र, परिवार का ही विकास व रविंद्र तथा पड़ोसी शिवाजी मौके पर आ गए। उन्होंने सुरेंद्र को शांत रहने को कहा तो इसी दौरान उसने अपनी जेब से चाकू निकाल लिया। इसी बीच सुरेंद्र की पत्नी, अजमेर व अन्य कई व्यक्ति भी आ गए। सुरेंद्र ने चाकू निकालकर कमलेश के पेट पर वार कर दिया।

A woman murdered in Sonipat of Haryana
सांकेतिक तस्वीर

 वह चाकू लगते ही नीचे गिर गई। जब जेठ जयभगवान व शिवाजी उसे बचाने के लिए आगे आए तो सुरेंद्र ने जयभगवान व शिवाजी पर भी हमला कर दिया। जयभगवान की कमर व हाथ पर चाकू मारे गए। घटना को अंजाम देने के बाद सुरेंद्र मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने कमलेश, जयभगवान व शिवाजी को उपचार के लिए गांव खानपुर कलां के बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। 

जहां पर चिकित्सक ने कमलेश को मृत घोषित कर दिया। साथ ही जयभगवान व शिवाजी को गंभीर हालत के चलते रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। जहां दोनों का उपचार हो रहा है। मामले की सूचना के बाद पीजीआई पहुंची सदर थाना गोहाना पुलिस ने जयभगवान के बयान पर सुरेंद्र, सुरेंद्र की पत्नी व अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

गांव खानपुर कलां में घर के बाहर गली में कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें एक व्यक्ति ने पड़ोसी महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी। साथ ही उसके जेठ व एक अन्य को भी चाकू मारकर घायल कर दिया है। आरोपी व उसकी पत्नी समेत अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द आरोपियों को काबू किया जाएगा। महाबीर सिंह, जांच अधिकारी, थाना सदर गोहाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed