{"_id":"60ba69dd8ebc3e87100c2df7","slug":"a-woman-killed-in-rohtak-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक में बेरहमी: दूध डेयरी में महिला की हत्या, बेटे ने देखा लहूलुहान शव, धड़ से गर्दन थी अलग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोहतक में बेरहमी: दूध डेयरी में महिला की हत्या, बेटे ने देखा लहूलुहान शव, धड़ से गर्दन थी अलग
Fri, 04 Jun 2021 11:38 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 04 Jun 2021 11:38 PM IST
सार
वारदात के समय महिला घर पर अकेली थी। जबकि मृतक का बेटा दूध सप्लाई करने गया था। जब वह लौटकर आया तो आंगन में मां का लहूलुहान शव पड़ा देखा। देर रात तक पुलिस पूरे मामले की जांच मे जुटी रही है। रोहतक जिले में 11 दिन में पांचवीं हत्या से कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक के मस्तनाथ नगर में शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे दूध की डेयरी में एक महिला की तेजधार हथियार से गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। 45 वर्षीय महिला सुनीता का शव घर के आंगन में लहूलुहान हालत में मिला। देर रात तक पुलिस वारदात की जांच पड़ताल में जुटी थी। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश या लूटपाट की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मस्तनाथ नगर निवासी आनंद ने घर के अंदर ही दूध की डेयरी खोल रखी है, जिसमें पांच-छह भैंस रखता है। शाम के समय उसका बेटा दूध सप्लाई करने चला गया। उसने करीब साढ़े आठ बजे आकर देखा तो मां आंगन में दीवार के साथ लहूलुहान हालत में पड़ी थी।
विज्ञापन
नजदीक गया तो मां की गर्दन धड़ से अलग थी। मामला समझते देर नहीं लगी। तत्काल उसने अपने पिता व पुलिस को सूचना दी। आईएमटी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह अपनी टीम व सीआईए के साथ मौके पर पहुंचे। वारदात स्थल की जांच के लिए एफएसएल एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया को बुलाया गया। रात करीब साढ़े 10 बजे तक पुलिस वारदात की गुत्थी सुलझाने में लगी हुई थी।
विज्ञापन
11 दिन में 5वीं हत्या
जिले में पिछले 11 दिन में पांचवीं हत्या से कानून व्यवस्था पर सवाल उठना लाजमी है। 24 मई को एक दिन में हत्या की तीन वारदात हुई थी। जमीन के विवाद के चलते सांघी व बहुअकबरपुर गांव में एक-एक युवक की हत्या हुई, जबकि अस्थल बोहर माजरा गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति की हत्या की गई। गुरुवार को कहानौर की एक महिला का शव रिठाल गांव के पास नहर में मिला। महिला के दोनों हाथ बंधे थे। अब मस्तनाथ नगर में एक महिला की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई।