{"_id":"6541f7b3789016db6808a812","slug":"a-woman-from-gurdaspur-murdered-in-london-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: गुरदासपुर की युवती की लंदन में हत्या, मां ने दामाद पर लगाया आरोप, शव को भारत लाने की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab News: गुरदासपुर की युवती की लंदन में हत्या, मां ने दामाद पर लगाया आरोप, शव को भारत लाने की मांग
Wed, 01 Nov 2023 12:42 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 01 Nov 2023 12:42 PM IST
सार
महक की मां मधुबाला ने बताया कि वह विधवा है। उनकी बेटी महक शर्मा की शादी 24 जून 2022 को साहिल शर्मा पुत्र ललित कुमार निवासी न्यू संत नगर गुरदासपुर से हुई थी। उनकी बेटी 12वीं तक पढ़ी है। 20 नवंबर 2022 को वह स्टडी वीजा पर लंदन गई थी। कुछ महीने बाद उसका पति साहिल शर्मा स्पाउस वीजा पर उसके पास लंदन चला गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पंजाब के गुरदासपुर की युवती की लंदन में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान गांव जोगी चीमा की रहने वाली महक शर्मा (19) के रूप में हुई है। मृतका की मां ने आरोप लगाया कि उसकी हत्या उसके पति ने करवाई है। इस संबंध में महिला ने मांग की है कि उसकी बेटी के शव को गुरदासपुर लाया जाए।
विज्ञापन
महक की मां मधुबाला ने बताया कि वह विधवा है। उनकी बेटी महक शर्मा की शादी 24 जून 2022 को साहिल शर्मा पुत्र ललित कुमार निवासी न्यू संत नगर गुरदासपुर से हुई थी। उनकी बेटी 12वीं तक पढ़ी है। 20 नवंबर 2022 को वह स्टडी वीजा पर लंदन गई थी। कुछ महीने बाद उसका पति साहिल शर्मा स्पाउस वीजा पर उसके पास लंदन चला गया।
विज्ञापन
महक शर्मा ने अपनी स्टडी को स्किल्ड वर्कर वर्क परमिट में बदल लिया था। इस समय वह फैलस होम केयर लिमिटेड में केयर टेकर की नौकरी कर रही थी। मधुबाला ने आरोप लगाया कि लंदन जाने के बाद साहिल ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। वह उसके बेटी पर शक करता था और उसे कई बार जान से मारने की धमकी दे चुका था। वह अपनी बेटी को लगातार कॉल कर रही थी लेकिन उससे संपर्क नहीं हो पा रहा था। इसके बाद उसे लंदन से फोन आया कि उनकी बेटी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन
इस मामले लंदन पुलिस ने एक 23 साल के युवक को गिरफ्तार किया है। मधुबाला ने आरोप लगाया है कि कहा कि यह हत्या उनके दामाद साहिल शर्मा ने की है। इस संबंध में उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि उनकी बेटी के शव को भारत लाने की व्यवस्था की जाए।