{"_id":"5bb271b6867a554f135b8d7f","slug":"a-woman-arrested-from-chandigarh-in-punjabi-singer-parmish-verma-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबी सिंगर परमीश वर्मा पर हमले के मामले में चंडीगढ़ से एक महिला गिरफ्तार, अब खुलेंगे कई राज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंजाबी सिंगर परमीश वर्मा पर हमले के मामले में चंडीगढ़ से एक महिला गिरफ्तार, अब खुलेंगे कई राज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाबी एक्टर, डायरेक्टर और सिंगर परमीश वर्मा पर अप्रैल में हुए कातिलाना हमले में पुलिस की रिमांड पर चल रहे गैंगस्टर हरजिंदर सिंह उर्फ आकाश से पूछताछ के बाद चंडीगढ़ से एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की पहचान रेनू निवासी चंडीगढ़ के गांव खुड़्डा लाहौरा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
महिला किसी सरकारी ऑफिस में एडहॉक पर जॉब करती थी। उसे पुलिस ने धारा 120बी के तहत काबू किया है। महिला को अदालत में पेश किया गया है। अदालत ने उसे तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया है। वहीं गैंगस्टर का रिमांड खत्म होने के बाद अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को जूडिशियल रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक परमीश पर हुए हमले के संबंध में कुछ दिन पहले मोहाली पुलिस गैंगस्टर आकाश को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी। जब आरोपी से पूछताछ हुई तो उसने महिला का नाम लिया। इसके बाद पुलिस ने पूरी प्लानिंग के तहत महिला को काबू किया है। हालांकि इस केस में गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह बाबा व उसकी दो महिला मित्रों को पुलिस पहले ही काबू कर चुकी है।
विज्ञापन
जिक्रयोग है कि 14 अप्रैल, 2018 की देर रात साढ़े 12 बजे के करीब गायक परमीश वर्मा पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया था। जब वह मोहाली के सेक्टर 91 स्थित अपने घर को कार में आ रहे थे। इस हमले में परमीश वर्मा व उसका दोस्त कुलवंत सिंह चाहल भी घायल हो गए थे। इसके बाद गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह ने हमला करने की जिम्मेदारी ली थी। पुलिस ने केस दर्ज कर कई लोगों को काबू किया था।