फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   a student commits suicide in jalandhar of punjab

जालंधरः छात्रा ने लगाया फंदा, लिखा- ‘मम्मी पापा मैं सुसाइड कर रही हूं, ये वजह आई सामने

Wed, 06 Feb 2019 07:15 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 06 Feb 2019 07:15 PM IST
विज्ञापन
a student commits suicide in jalandhar of punjab
सांकेतिक तस्वीर

जालंधर की एक 15 वर्षीय छात्रा ने बुधवार को फंदा लगाकर खुदकशी कर ली। उसका शव बुधवार को पंखे से लटका हुआ मिला। छात्रा अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। मौके से 3 पन्नों का सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें छात्रा ने अपने स्कूल के अध्यापक नरेश कपूर पर परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने अध्यापक नरेश कपूर पर खुदकुशी के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन

  
बुधवार सुबह छात्रा स्कूल जाने के लिए तैयार नहीं हुई तो परिजन उसको उठाने के लिए गए तो पाया कि उसका शव पंखे से झूल रहा था। उसके पास तीन पन्नों का पेंसिल से लिखा सुसाइड नोट मिला, जिसमें छात्रा ने अपना दर्द बयां किया है। इसमें उसने लिखा कि ‘मम्मी पापा मैं सुसाइड कर रही हूं, इसके पीछे बड़ा कारण है। मेरा स्कूल टीचर नरेश कपूर मुझे काफी जलील व परेशान करता है। वह मुझे अकेले में काफी प्रताड़ना देता है, जिस कारण मैं सुसाइड कर रही हूं। 

विज्ञापन

a student commits suicide in jalandhar of punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो

टीचर का गुस्सा किसी और पर होता है, लेकिन वह हमेशा गुस्सा मुझ पर ही निकालता था। मम्मी मैं आपको क्या बताऊं, टीचर को देखकर मेरा दिल घबराने लगता था। क्लास में कोई किसी से कुछ मांग भी लेता तो वह बुरा हाल कर देता था। छात्रा ने लिखा कि मम्मी पापा मेरे जाने के बाद आप अपना ख्याल रखना। पापा अब आपके पैसे को कोई खर्च नहीं करेगा, आपको कोई नहीं कहेगा मुझे यह लेकर दो, वह लेकर दो। मैं खुदकुशी कर रही हूं, लेकिन आप इसकी सजा टीचर नरेश कपूर को जरूर दिलाना।  

छात्रा ने लिखा कि बात-बात पर उसके साथ गलत व्यवहार करते हुए उस पर हाथ भी उठाता था। खुदकुशी की सूचना पर पहुंची थाना रामा मंडी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी जीवन सिंह ने बताया कि छात्रा के पिता और सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर टीचर को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई कि छात्रा पढ़ने लिखने में काफी कमजोर थी और मैथ का टीचर नरेश कपूर उसको काफी डांटता था। क्लास में चार-पांच लड़कियों को अकसर जलील करता रहता था, जिसमें मृतक छात्रा को कुछ ज्यादा टार्चर कर दिया। मृतक छात्रा इससे काफी परेशान चल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed