फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Soldier committed suicide in Ambala of Haryana

Haryana: रायबरेली के फौजी ने अंबाला में की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी वजह, ट्रेन की पटरी किनारे मिली लाश

Thu, 20 Jul 2023 06:46 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 20 Jul 2023 06:46 PM IST
सार

मृतक ने हरे रंग की सेना की टी-शर्ट और नीले रंग की हाफ पैंट पहनी थी। जीआरपी ने जब मृतक की तलाशी ली तो उसके पास से एक डायरी मिली। इससे मृतक की पहचान हुई। सूचना मिलते ही अन्य सेना अधिकारी मौके पर पहुंचे। मृतक के पास कोई भी रेल टिकट नहीं था। हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है।

विज्ञापन
A Soldier committed suicide in Ambala of Haryana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

हरियाणा के अंबाला जिले में मानसिक दबाव में एक फौजी ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की जेब से मिले सुसाइड नोट से यह खुलासा हुआ है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के गांव गांव नथखेड़ा (पोस्ट- मुराई बाग) निवासी यूके यादव के रूप में हुई है।

विज्ञापन


वह रेलवे स्टेशन के नजदीक सेना की एक यूनिट में तैनात था। मृतक विवाहित और एक बच्चे का पिता था। दरअसल, गुरुवार सुबह आरपीएफ व जीआरपी को सूचना मिली कि अंबाला-सहारनपुर रेलवे यार्ड में एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया है। तुरंत मौके पर आरपीएफ के एएसआई रविंदर कुमार, मुख्य सिपाही अनूप सिंह और जीआरपी प्रभारी धर्मवीर सिंह व मुख्य सिपाही संजीव कुमार पहुंचे तो उन्हें किलोमीटर नंबर 261/18-261/20 पर रेलवे लाइन के किनारे एक लाश पड़ी मिली। बांया हाथ कंधे से और पैर घुटने से कटा था। 
विज्ञापन


मृतक ने हरे रंग की सेना की टी-शर्ट और नीले रंग की हाफ पैंट पहनी थी। जीआरपी ने जब मृतक की तलाशी ली तो उसके पास से एक डायरी मिली। इससे मृतक की पहचान हुई। सूचना मिलते ही अन्य सेना अधिकारी मौके पर पहुंचे। मृतक के पास कोई भी रेल टिकट नहीं था। हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। वहीं शव कब्जे में लेकर जीआरपी ने आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मृतक के पास एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें मानसिक दबाव का जिक्र किया गया है। परिजनों के आने तक शव जीआरपी के पास ही रहेगा। उनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। धर्मवीर सिंह, प्रभारी जीआरपी, अंबाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed