{"_id":"63c697e7a79d6319504eb581","slug":"a-security-guard-died-after-being-shot-in-barnala-jail-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: बरनाला जेल में चली गोली, एक सुरक्षाकर्मी की मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab News: बरनाला जेल में चली गोली, एक सुरक्षाकर्मी की मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Tue, 17 Jan 2023 06:16 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 17 Jan 2023 06:16 PM IST
सार
चौकी प्रभारी चरनजीत सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला कि वह अवसाद में था। इलाज भी चल रहा था। इसके इलावा जांच में यह भी आया कि उसने अपनी स्लिंग ज्यादा टाइट की थी। हो सकता है कि इस वजह से झुकते वक्त राइफल का ट्रिगर दब गया हो। हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
जांच करने पहुंचे अधिकारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब की बरनाला जेल में गोली चलने की खबर है। वाच टावर पर तैनात कर्मचारी की गोली लगने से मौत हो गई है। पूरा मामला अभी संदिग्ध है। जेल के अंदर गोली चलने की घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सतवीर सिंह बैंस, एसएचओ बलजीत सिंह ढिल्लों व चौकी प्रभारी चरनजीत सिंह जेल प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
जेल के सहायक अधीक्षक पुनीत कुमार गर्ग ने बताया कि जेल की सुरक्षा में संगरूर निवासी जेलकर्मी विक्कर सिंह तैनात था। दोपहर को 12 बजे से तीन बजे तक उसकी वाच टावर पर ड्यूटी थी। मगर जब दूसरा जेलकर्मी तीन बजे पहुंचा तो उसने विक्कर सिंह को खून से लथपथ देखा। पास में ही उसकी थ्री नॉट थ्री राइफल पड़ी थी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि विक्कर सिंह की छाती पर गोली लगी है। गोली कैसे लगी इस संबंध में जांच जारी है। जांच के बाद ही यह साफ होगा कि विक्कर सिंह की राइफल से गोली अचानक चली है या खुदकुशी की है। वारदात के एंगल से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी चरनजीत सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला कि वह अवसाद में था। इलाज भी चल रहा था। इसके इलावा जांच में यह भी आया कि उसने अपनी स्लिंग ज्यादा टाइट की थी। हो सकता है कि इस वजह से झुकते वक्त राइफल का ट्रिगर दब गया हो। हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है।