फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   a school girl suicide in Patiala, father arrested

कॉलेज में पिता ने छात्रा को मारा थप्पड़, बेटी ने किया कुछ ऐसा कि जेल पहुंच गया पिता

Tue, 21 Aug 2018 09:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Updated Tue, 21 Aug 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
a school girl suicide in Patiala, father arrested
सांकेतिक तस्वीर

पूरे कॉलेज के सामने एक पिता को बेटी को थप्पड़ मारना महंगा पड़ गया। आहत छात्रा ने घर जाकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना पंजाब के पटियाला की है। यहां के समाना कॉलेज में 11वीं क्लास की छात्रा को जब उसके पिता ने पूरे कालेज के सामने थप्पड़ मारे, तो गुस्से व शर्म के मारे छात्रा ने घर आकर देर शाम फंदे पर लटक कर सुसाइड कर लिया।

विज्ञापन


बाद में आरोपी पिता ने मामले को छिपाने के लिए पुलिस को बिना सूचना दिए लड़की का अंतिम संस्कार कर दिया। लेकिन कालेज मैनेजमेंट की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच के बाद पिता के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने व लाश को खुर्द बुर्द करने के आरोप में केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। थाना सदर समाना से मामले के जांच अधिकारी छज्जू सिंह ने बताया कि गांव धनेठा की रहने वाली 15 साल की कोमलप्रीत कौर समाना के पब्लिक कालेज में 11वीं क्लास की छात्रा थी।
विज्ञापन


14 अगस्त 2018 को उसकी टीचर ने पिता कर्मजीत सिंह को फोन किया कि उसकी बेटी कोमलप्रीत पिछले कई दिनों से क्लासें नहीं लगा रही है। यह जान कर्मजीत सिंह को हैरानी हुई क्योंकि वह रोजाना काम पर जाते वक्त उसे कालेज गेट पर छोड़ कर जाते थे। जब वह कालेज पहुंचे तो देखा कि बेटी कालेज कैंटीन में बैठी थी। पिता को देख वह भागकर कालेज ग्राउंड में चली।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुस्साए कर्मजीत सिंह ने कोमलप्रीत कौर को कालेज ग्राउंड में ही सभी स्टूडेंट्स व टीचरों के सामने कई थप्पड़ मार दिए। उसी दिन देर शाम करीब सात बजे कोमलप्रीत कौर का भाई खेलने के लिए बाहर गया था और दादी बाजार से दूध लेने गई थी। पीछे से कोमलप्रीत ने पंखे से चुन्नी की मदद से लटक कर सुसाइड कर लिया। दादी ने जब पोती को लटकते देखा तो पड़ोस की महिलाओं की मदद से उसे नीचे उतारा।


अगले दिन 15 अगस्त की सुबह आरोपी कर्मजीत सिंह ने मामले को छिपाने के लिए पुलिस को सुसाइड की सूचना दिए बगैर अपनी बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं कालेज मैनेजिंग कमेटी के सचिव इंद्रजीत सिंह को जब कोमलप्रीत कौर की मौत का पता लगा, तो उन्होंने तुरंत पुलिस पास शिकायत की। पुलिस ने जांच के बाद अब आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed