फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A revolver found in old man bag at Amritsar airport

Amritsar News: एयरपोर्ट पर बुजुर्ग के बैग से मिला रिवाल्वर, कोलकाता जा रहा था, पुलिस ने दर्ज किया केस

Tue, 18 Apr 2023 08:29 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 18 Apr 2023 08:29 PM IST
सार

पुलिस ने अजय कुमार के बयान पर बुजुर्ग दर्शन सिंह के खिलाफ असलहा एक्ट के तहत कार्रवाई कर केस दर्ज करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
A revolver found in old man bag at Amritsar airport
अमृतसर एयरपोर्ट।

विस्तार

इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट से सोमवार की देर शाम कोलकाता जा रहे गुरदासपुर निवासी बुजुर्ग के बैग से .32 बोर का रिवाल्वर मिलने का समाचार है। हालांकि बुजुर्ग के पास से मिला रिवाल्वर लाइसेंसी है लेकिन लाइसेंस समाप्त हो चुका था। एयरपोर्ट थाने की पुलिस ने बुजुर्ग को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ असलहा एक्ट में केस दर्ज करने के बाद अदालत में पेश किया।

विज्ञापन


एयरपोर्ट थाना प्रभारी किरणदीप सिंह ने बताया कि गुरदासपुर के थाना दीनानगर के गांव रंजीत बाग निवासी दर्शन सिंह (76) कल शाम अमृतसर एयरपोर्ट से इंडिगो की फ्लाइट लेकर कोलकाता जाने वाले थे। इस दौरान जब उनके बैग की स्कैनिंग की गई तो एक .32 बोर का रिवाल्वर मिला। इसके बाद एयरलाइन के सहायक मैनेजर अजय कुमार ने बुजुर्ग को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान सामने आया कि बुजुर्ग के बैग से मिला रिवाल्वर लाइसेंसी था लेकिन बुजुर्ग का लाइसेंस समाप्त हो चुका है, जो कोलकाता से बना था। इंस्पेक्टर सिंह ने बताया कि बुजुर्ग पहले कोलकाता रहते थे लेकिन बाद में वहां से कनाडा चले गए। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले ही दर्शन सिंह कनाडा से लौटे तो अपने रिवाल्वर का लाइसेंस रिन्यू करवाने कोलकाता जाने वाले थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अजय कुमार के बयान पर बुजुर्ग दर्शन सिंह के खिलाफ असलहा एक्ट के तहत कार्रवाई कर केस दर्ज करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed