फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A policeman died in road accident in Kurukshetra

प्रवीण तोगड़िया के काफिले में जार रही स्कॉर्पियो को कैंटर ने मारी टक्कर, ड्राइवर की मौत

Sat, 08 Dec 2018 09:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र/पिहोवा (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र/पिहोवा (हरियाणा) Updated Sat, 08 Dec 2018 09:04 AM IST
विज्ञापन
A policeman died in road accident in Kurukshetra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो

धुंध का कहर बरपाना शुरू हो गया है। जिसके चलते नेशनल हाइवे 65 पर गांव गुमथलागढू के पास एक कैंटर और पुलिस की स्कॉर्पियो गाड़ी की आमने -सामने की भिड़ंत हो गई। सुबह करीब 8 बजे हुए इस हादसे में स्कॉर्पियो चालक सिपाही की मौत हो गई जबकि एक एएसआई व एसपीओ गंभीर रूप से घायल हो गए। इन पुलिस कर्मियों की अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में ड्यूटी लगी थी। शुक्रवार सुबह वे अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया के काफिले को पायलट करने जा रहे थे। 

विज्ञापन


पुलिस में दर्ज शिकायत में घायल एएसआई जयपाल निवासी कैथल ने बताया कि सिपाही पवन कुमार व एसपीओ मदन लाल के साथ कुरुक्षेत्र में गीता जयंती महोत्सव में पायलट गाड़ी के साथ उनकी ड्यूटी लगी थी। शुक्रवार सुबह उच्चाधिकारियों के आदेश पर गाड़ी में कुरुक्षेत्र-कैथल बॉर्डर की ओर जा रहे थे। गांव गुमथलागढू़ के पास गलत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर चालक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मारी दी। 
विज्ञापन


स्कॉर्पियो चालक सिपाही पवन कुमार (28) की मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथ गाड़ी में सवार एसपीओ मदन लाल भी गंभीर रूपसे घायल हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कैंटर पुलिस की गाड़ी की छत को अपने साथ 20 फीट तक खींचकर ले गया।   

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल एएसआई जयपाल तथा एसपीओ मदन लाल को पिहोवा के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद मदन लाल को नाजुक हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। एएसआई जयपाल को कैथल के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, यहां से उसे भी चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। एसपी कुरुक्षेत्र सुरेंद्र पाल सिंह तथा एसपी कैथल वसीम अकरम ने दुर्घटना स्थल का दौरा किया तथा पिहोवा के अस्पताल में घायलों का हालचाल जाना।     

कैंटर चालक घटनास्थल से फरार, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू : अजमेर 
गुमथलागढू के चौकी इंचार्ज अजमेर सिंह ने बताया कि दुर्घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को गाड़ी से निकाल कर उपचार के लिए पिहोवा के निजी अस्पताल ले जाया गया। दुर्घटना में गाड़ी चालक सिपाही पवन कुमार की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कैंटर चालक गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने घायल जयपाल की शिकायत पर कैंटर नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।  
 
वर्ष 2012 में भर्ती हुआ पवन पीछे छोड़ गया दो बेटियां 

मृतक पवन कुमार के चचेरे भाई राजेश कुमार ने बताया कि पवन 2012 में पुलिस में भर्ती हुआ था। दो दिसंबर को ही वह अपनी दो चचेरी बहनों की शादी में आया था और बेहद खुश था। वह अपने पीछे पत्नी के साथ दो बेटियां छोड़ गया है। उसकी एक बेटी महज तीन माह की है। इस हादसे के बाद परिजनों में मातम छा गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed