फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Person Murder In Ludhiana of Punjab

साथ में पी शराब फिर गला दबाकर दोस्त को मार डाला, गंदे काम के लिए बनाता था दबाव

Fri, 18 Oct 2019 09:52 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 18 Oct 2019 09:52 PM IST
विज्ञापन
A Person Murder In Ludhiana of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर

लुधियाना में गांव गिल के पास धान के खेतों में एक अक्तूबर को मृत मिले युवक की पहचान जनता नगर निवासी लखिंदर पासवान के रुप में हुई। उसकी हत्या उसके दोस्त ने ही की थी। पुलिस ने इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले लखिंदर के दोस्त डुगरी के निर्मल नगर निवासी गेन मोहम्मद अंसारी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


आरोपी का दावा है कि लखिंदर समलैंगिक संबंध बनाने पर जोर दे रहा था। नहीं मानने पर उसने शराब पिलाने के बाद उसकी हत्या कर दी। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।  
विज्ञापन


एडीसीपी 2 जसकिरणजीत सिंह तेजा ने बताया कि एक अक्तूबर को गांव गिल के पास धान के खेतों में शव मिला था। पुलिस ने 174 की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम करवा दिया। पोस्टमार्टम के दौरान पता चला कि मृतक की गला दबा कर हत्या की गई है। 13 अक्तूबर को मृतक की फोटो देख उसके बेटे गौतम पासवान और भतीजे अवध किशोर ने उसकी पहचान की।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पता चला कि लखिंदर मूल रुप से बिहार के जिला गया स्थित गांव स्नाना में रहता था। जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि जिस दिन लखिंदर की हत्या हुई थी उस दिन गेन मोहम्मद उसके साथ था। 

आरोपी को जब पता चला कि वह मामले में फंस चुका है तो वह लुधियाना छोड़ने की तैयारी में था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह दोनों एक दूसरे को करीब डेढ़ साल से जानते थे। गेन मोहम्मद ने पुलिस को बताया कि लखिंदर मजबूर करता था कि वह उसके साथ संबंध बनाए। वह काफी समय से मना कर रहा था। 

लखिंदर उसे धमकियां देता था कि वह उसके साथ संबंध बनाए नहीं तो वह उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत करेगा। इससे वह परेशान था। एडीसीपी के मुताबिक इस पर आरोपी गेन मोहम्मद ने लखिंदर को ही रास्ते से हटाने की प्लानिंग रच दी।

घटना वाले दिन दोनों गांव गिल पहुंचे और इकट्ठे शराब पी। गेन मोहम्मद ने उसे शराब ज्यादा पिला दी। लखिंदर नशे में आ गया, इसके बावजूद भी वह उसे संबंध बनाने पर जोर देता रहा। इस पर गेन मोहम्मद ने उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed