{"_id":"64cf40e3be731bb27e0ff013","slug":"a-person-died-in-road-accident-in-sonipat-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सड़क पर खड़ी मिक्सर मशीन से टकराई बाइक, तीन बच्चों के पिता की दर्दनाक मौत, घर में पसरा मातम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat News: सड़क पर खड़ी मिक्सर मशीन से टकराई बाइक, तीन बच्चों के पिता की दर्दनाक मौत, घर में पसरा मातम
Sun, 06 Aug 2023 12:16 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 06 Aug 2023 12:16 PM IST
सार
अशोक ने पुलिस को बताया कि उनकी बुआ के बेटे पवन कंपनी में नौकरी करते थे। उनकी आर्थिक हालत कमजोर थी। उनके तीन बच्चे हैं। पवन की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। परिवार में वही कमाने वाले थे। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सोनीपत के गांव जटवाड़ा स्थित खिजर मकबरा पार्क के पास सड़क पर खड़ी रोड़ी-डस्ट मिक्सर मशीन में टकराने से बाइक सवार की मौत हो गई। वह जाहरी से सब्जी मंडी की तरफ आ रहा था। मृतक के ममेरे भाई ने सिविल लाइन थाना में शिकायत देकर मशीन मालिक के खिलापफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
गांव कामी निवासी अशोक कुमार ने पुलिस को बताया कि उनकी बुआ का बेटा पवन (42) जाहरी स्थित कंपनी में ड्यूटी कर सब्जी मंडी की तरफ आ रहा था। जब वह खिजर मकबरा पार्क के पास पहुंचा तो उनकी बाइक सड़क पर खड़ी रोड़ी-डस्ट मिक्सर मशीन से टकरा गई। मशीन को लापरवाही से खड़ा किया गया था।
विज्ञापन
हादसे में पवन गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां से गुजर रहे हनुमान नगर निवासी दिनेश व अन्य ने भाई को जटवाड़ा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनके भाई को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे और भाई को सोनीपत के एक निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
जहां पर बेड खाली न होने की बात कहकर चिकित्सक ने उनके भाई को दाखिल करने से मना कर दिया। इसके बाद घायल पवन को बहालगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां पर उसका इलाज शुरू करवाया लेकिन उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची सिविल लाइन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। अशोक ने बताया कि रोड पर मिक्सर मशीन राजू नाम के युवक ने खड़ी कर रखी है।पुलिस ने राजू के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
तीन बच्चों का पिता था अशोक, आर्थिक हालत कमजोर
अशोक ने पुलिस को बताया कि उनकी बुआ के बेटे पवन कंपनी में नौकरी करते थे। उनकी आर्थिक हालत कमजोर थी। उनके तीन बच्चे हैं। पवन की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। परिवार में वही कमाने वाले थे। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।