फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A people killed by a collision of Fortuner in gurdaspur

फार्च्यूनर की टक्कर से पति की हुई मौत, सदमे में गई पत्नी...सज-संवर के कर रही इंतजार

Sat, 05 Jan 2019 10:34 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 05 Jan 2019 10:34 AM IST
विज्ञापन
A people killed by a collision of Fortuner in gurdaspur

सज-संवर कर एक महिला अपने पति का इंतजार कर रही है। एक ऐसी खबर आई की महिला सुध-बुध खो बैठी। उसकी हालत देखी नहीं जा रही है। परिजन बहू को संभालने का प्रयास कर रहे हैं। दरअसल, फार्च्यून की टक्कर से महिला के पति की दर्दनाक मौत हो गई। मामला पंजाब के गुरदासपुर का है।

विज्ञापन


यहां के कादियां के ईजी डे के सामने मारे गए वैभव शर्मा के परिजनों ने थाना में शिकायत देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। वैभव के पिता पवन शर्मा ने शिकायत में बताया है कि तेज रफ्तार फार्च्यूनर गाड़ी के ड्राइवर ने गलत साइड से आकर वैभव की बाइक को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


जिससे उसके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई है। उन्होंने शिकायत में बताया है कि यह काली गाड़ी कादियां के ही एक परिवार की है और अब उसे कौन चला रहा था, इसके बारे में शीघ्र ही बता दिया जायेगा। वैभव के पिता ने मीडिया को बताया कि कुछ गुमराह करने वाले लोगों ने मीडिया को मौके पर गलत जानकारी देकर कहा कि बाइक का टायर फट गया था और आरोपियों को बचाने का प्रयास किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक का टायर बिल्कुल ठीक है और थाने में लगा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर किया है। वहीं दूसरी ओर मृतक वैभव शर्मा की पत्नी नेहा शर्मा सदमे में चली गई है। वह खुद से ही बातें कर रही है और अपने पति का इंतजार कर रही है।


वह अपनी सुध-बुध खो बैठी है। उसकी हालत देखी नहीं जा रही है। वैभव के परिजन अपनी बहू को संभालने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन वह केवल अपने पति के इंतजार में खुद सज-संवरकर परिजनों से बार-बार अपने पति के आने के बारे पूछती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed