{"_id":"63d695890dd1686e606ef83e","slug":"a-numberdar-killed-with-sharp-weapons-in-jalandhar-of-punjab-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: नशा तस्करी का विरोध करना पड़ा भारी, जालंधर में नंबरदार की तेजधार हथियारों से हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jalandhar News: नशा तस्करी का विरोध करना पड़ा भारी, जालंधर में नंबरदार की तेजधार हथियारों से हत्या
Sun, 29 Jan 2023 10:57 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 29 Jan 2023 10:57 PM IST
सार
गांव में प्रदर्शन की सूचना मिलते ही एडीसीपी सिटी-2 आदित्य कुमार समेत भारी पुलिस फोर्स पहुंची और प्रदर्शन कर रहे लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। थाना सदर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो और धरने पर बैठे लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के जालंधर के थाना सदर के गांव लखनपाल में नशा तस्करी का विरोध पर वाले नंबरदार की बेरहमी से हत्या कर दी गई। नंबरदार की पहचान रामगोपाल के रूप में हुई है। रामा मंडी के जोहल अस्पताल ले जाते समय रास्ते में रामगोपाल ने दम तोड़ा दिया।
विज्ञापन
घटना शनिवार देर शाम की है। रामगोपाल काम से घर से निकले थे। रास्ते में हमलावरों ने तेजधार हथियारों से उन्हें लहूलुहान कर छोड़ दिया। परिजनों और गांव के लोग उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जा रहे थे कि उनकी मौत हो गई। जिसके विरोध में रविवार को हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए मृतक के परिजनों और गांवों के लोगो ने धरना लगा दिया।
विज्ञापन
धरने में आम आदमी पार्टी के जालंधर कैंट से हलका प्रभारी सुरेंद्र सिंह सोढ़ी भी लोगों के साथ धरने पर बैठे रहे। गांव में प्रदर्शन की सूचना मिलते ही एडीसीपी सिटी-2 आदित्य कुमार समेत भारी पुलिस फोर्स पहुंची और प्रदर्शन कर रहे लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। थाना सदर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। मामले में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन