{"_id":"5e3336618ebc3e99ee70f5d1","slug":"a-minor-gave-birth-to-a-girl-child-at-gurdaspur-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरदासपुर में मौसेरे भाई ने किया दुष्कर्म, नाबालिग ने दिया बच्ची को जन्म, डीएनए रिपोर्ट पर कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गुरदासपुर में मौसेरे भाई ने किया दुष्कर्म, नाबालिग ने दिया बच्ची को जन्म, डीएनए रिपोर्ट पर कार्रवाई
Fri, 31 Jan 2020 01:37 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर ( पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 31 Jan 2020 01:37 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
थाना पुराना शाला की पुलिस ने एक मौसेरे भाई के खिलाफ 17 साल की नाबालिग बहन के साथ दुराचार करने का मामला दर्ज किया है। आरोपी ने नाबालिग को मां बना डाला और उसने एक बच्ची को जन्म दिया। पुलिस ने जांच के बाद डीएनए रिपोर्ट तथा नाबालिग के बयान के आधार पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
आईजीपी को दी गई शिकायत के आधार पर डीएसपी (क्राइम अगेंस्ट वुमन) की ओर से जांच की गई। जिसके आधार पर यह मामला दर्ज किया गया है। जांच में पाया गया कि नाबालिग की उम्र 17 साल थी और वह दसवीं की छात्रा थी। इस दौरान पीड़िता का रिश्ता एक युवक के साथ हुआ था। जिसके चलते दिसंबर 2018 में शादी रखी गई। लेकिन नाबालिग उम्र में शादी करने संबंधी स्कूल स्टाफ को पता चलने पर दखलंदाजी की गई और शादी को रोक दिया गया।
विज्ञापन
इसके बाद नाबालिग गर्भवती हो गई और जुलाई 2019 को उसने एक बेटी को भी जन्म दिया। पीड़िता ने बताया उसके मौसी के लड़के ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके चलते पुलिस ने डीएनए रिपोर्ट की जांच के उपरांत और पीड़िता के बयान के बाद उसके मौसे भाई पर केस दर्ज किया। इस संबंधी डीएसपी (क्राइम अगेंस्ट वुमन) पलविंदरजीत कौर ने जांच करने के उपरांत पीड़िता के मौसेरे भाई के खिलाफ दुराचार और पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
