{"_id":"5b731b8442c7920f363e898d","slug":"a-man-suicide-by-shooting-in-daddoomajra-colony","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन पर बात करने के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम, मोहल्ले में फैल गई सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोन पर बात करने के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम, मोहल्ले में फैल गई सनसनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 14 Aug 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल पर बात करने के बाद डड्डूमाजरा कालोनी के मकान नंबर 1370 के फर्स्ट फ्लोर निवासी एक युवक ने बीते सोमवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे गोली मारकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान पीजीआई के सफाई कर्मचारी अविवाहित 27 वर्षीय अंकित के रूप में हुई है। गोली चलने की आवाज सुनकर अन्य पारिवारिक सदस्यों सहित पड़ोसी मौके पर पहुंचे। थाना मलोया के पुलिसकर्मी भी सूचना पर मौके पर पहुंचे।
पुलिस को मौके पर फोल्डिंग के पास एक चली गोली के खोल के अलावा एक कारतूस और देसी कट्टा पड़ा मिला। अंकित का मोबाइल भी पास में ही गिरा मिला। पुलिस ने मोबाइल फॉरेंसिक टीम से भी मौके की जांच करवाई। साथ ही घटनास्थल की फोटोग्राफ और वीडियोग्राफी करवाई। पुलिस ने शव को जीएमएसएच-16 की मोर्चरी में रखवा कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
पुलिस जांच में पता लगा कि अंकित उक्त मकान के फर्स्ट फ्लोर पर छोटे भाई सचिन के साथ रहता था। सोमवार की रात करीब साढ़े 11 बजे दुर्घटना के समय उसका भाई सचिन भी घर पर मौजूद था। बताया गया कि अंकित मोबाइल पर बात कर रहा था। इसके बाद उसने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
थाना मलोया पुलिस ने मामले में डीडीआर रिपोर्ट दर्ज कर अंकित की मौत के कारणों सहित यह पता लगाने के प्रयास में है कि अंकित मौके से बरामद देसी कट्टा कहां से लाया था। पुलिस सबसे पहले यह प्रयास पता लगाने के प्रयास में है कि अंकित खुदकुशी से पहले मोबाइल पर किससे बात कर रहा था। पुलिस को मौके की जांच में कुछ संदिग्ध परिस्थितियां भी नजर आई। इस कारण पुलिस टेक्निकल मदद लेने समेत अन्य पहलुओं की पड़ताल में भी जुटी है।
ऑटो चालक ने कमरे में फंदा लगाकर दी जान
पलसोरा में मंगलवार शाम एक ऑटो चालक ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान ऑटो चालक पलसोरा निवासी शिव कुमार (37) के रूप में हुई है। मंगलवार शाम करीब सात बजे पुलिस कंट्रोल पर सूचना मिली कि पलसोरा में एक युवक कमरे में फंदे से लटका हुआ है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस की प्राथमिक जांच मे सामने आया कि मृतक शादीशुदा था। उसकी एक दो साल की बेटी है। पिछले कुछ दिनों से उसकी पत्नी उससे अलग रह रही थी। वह काफी परेशान रहता था। जिस कारण उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।