फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A man Shot dead outside the gym at Punjab's Malout

जिम के बाहर गैंगस्टर को मारी 18 गोलियां, छाती से सिर तक छलनी, फेसबुक पोस्ट डाल ली जिम्मेदारी

Mon, 02 Dec 2019 10:40 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मलोट (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मलोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 02 Dec 2019 10:40 PM IST
विज्ञापन
A man Shot dead outside the gym at Punjab's Malout
मनप्रीत सिंह मन्ना की फाइल फोटो।

मुखबिरी के शक में कई आपराधिक मामलों में नामजद गैंगस्टर मनप्रीत सिंह मन्ना की सोमवार शाम जिम से बाहर निकलते ही हमलावरों ने 18 गोलियां मारकर हत्या कर दी। फायरिंग में उसका साथी जैकी घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। घटना का पता चलते ही थाना प्रभारी अमनदीप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं गैंगस्टर राजू भिसोड़ी ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के फेसबुक पेज पर पोस्ट कर यह हत्या करने की बात कही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मलोट के वार्ड नंबर 19 का निवासी मनप्रीत मन्ना (35) अपने साथी जैकी के साथ स्काई मॉल स्थित जिम से शाम साढ़े छह बजे बाहर निकला। वह जैसे ही अपनी कार के पास पहुंचा तो अज्ञात हमलावरों ने मन्ना पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों ने करीब दो दर्जन से अधिक फायर किए। 
विज्ञापन


इससे मन्ना के सिर से लेकर छाती तक का हिस्सा बुरी तरह से छलनी हो गया। उसके शरीर में करीब डेढ़ दर्जन गोलियां आर-पार होने हो गईं। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उसके साथी जैकी को एक गोली लगी। घटना के बाद दोनों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने मन्ना को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मन्ना पर कई आपराधिक मामले दर्ज

सूचना मिलते ही सरकारी अस्पताल में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। देर शाम एसएसपी राजवचन सिंह ने भी मौके का जायजा लिया और पुलिस को जरूरी दिशा निर्देश जारी किए। घटना के वक्त मन्ना की कार जिस जगह पर खड़ी थी, वहां अंधेरा था। इससे यह पता नहीं चल पाया कि हमलावर पहले से ही वहां मौजूद थे या फिर किसी वाहन में सवार होकर आए। मन्ना पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। मन्ना शादीशुदा था और उसकी एक बच्ची है। वह कांग्रेस के नेताओं का रिश्तेदार है। 

गैंगस्टर राजू भिसोड़ी ने ली जिम्मेदारी  
गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के फेसबुक पेज पर राजू भिसोड़ी ने मन्ना की हत्या की जिम्मेदारी ली। उसने लिखा है कि मन्ना ने गैंगस्टर अंकित भादू की मुखबिरी की थी। इसलिए मैंने उसके हत्या की। इस काम में लारेंस बिश्नोई भी साथ था। राजू ने इस पोस्ट में भादू की मुखबिरी करने वाले अन्य लोगों को भी धमकी दी है। साथ ही उसने सुक्खा काहलवां की हत्या के आरोपियों को भी चेतावनी दी है। भिसोड़ी ने इस पोस्ट में हरियाणा में पुलिस कस्टडी में सात मर्डर करने की भी जिम्मेदारी ली है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed