फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   a man murdered in Rohtak of haryana

हरियाणाः पोते के नाम नहीं की जमीन, तो दादा को कुल्हाड़े से काट उतार दिया मौत के घाट

Wed, 24 Oct 2018 09:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Updated Wed, 24 Oct 2018 09:10 AM IST
विज्ञापन
a man murdered in Rohtak of haryana
demo pic

हरियाणा के रोहतक के सुंदरपुर गांव में जमीन नाम न करने से क्षुब्ध पोते ने सोमवार रात घर में सो रहे दादा की कुल्हाड़े से गर्दन काटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर में ही छिपकर बैठ गया। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ा भी बरामद कर लिया गया। आरोपी मृतक के बड़े भाई का पोता है। 

विज्ञापन


सुंदरपुर गांव का रहने वाला 60 वर्षीय अजीत सिंह खेतीबाड़ी करता था। अजीत सिंह की शादी नहीं हुई थी। उसने कई साल पूर्व अपने बड़े भाई रणधीर के बेटे बलराज को गोद लिया था। जानकारी के अनुसार सोमवार रात अजीत सिंह घेर में सोने के लिए चला गया। मंगलवार सुबह जब परिजन घेर में पशुओं को चारा डालने पंहुचे तो अजीत सिंह का शव चारपाई पर पड़ा मिला। उसकी गर्दन पर धारदार हथियारों से वार किए गए थे। मामले की सूचना पाते ही सदर थाना पुलिस और एफएसएल मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया। 
विज्ञापन


बलराज ने सदर थाने पर शिकायत करते हुए बताया कि पिता की हत्या उनके बड़े भाई रणधीर के पोते रिंकू पुत्र शमशेर ने की है। पुलिस ने आरोपी रिंकू पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार अजीत ने अपने हिस्से की साढ़े तीन एकड़ जमीन बलराज सिंह के नाम कर दी थी। जबकि रिंकू भी जमीन में हिस्सा मांग रहा था। अजीत ने हिस्सा देने से इनकार कर दिया था। इसी विवाद में उसने दादा की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार आरोपी ने दादा की सोते समय कुल्हाड़े से वारकर हत्या की। आरोपी की निशानदेही पर कुल्हाड़ा भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन में हिस्सा न देने के कारण पोते ने ही सुंदरपुर गांव में दादा की हत्या की। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ा भी बरामद कर लिया गया है। - जशनदीप सिंह रंधावा एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed