फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Man Murdered In Punjab's Ludhiana, Two injured

लुधियाना में दस लोगों ने खेला खूनी खेल! रजिंश में हथियार से युवक को मार डाला, दो घायल

Wed, 21 Aug 2019 07:21 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 21 Aug 2019 07:21 PM IST
विज्ञापन
A Man Murdered In Punjab's Ludhiana, Two injured
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

लुधियाना के काराबारा चौक में मंगलवार की देर रात हथियारबंद दस युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर कातिलाना हमला कर दिया। हमले में युवक की मौत हो गई। वहीं मृतक का भांजा और उसका एक दोस्त भी घायल हो गया। मृतक की पहचान नेता जी नगर निवासी सुरिंदर सिंह उर्फ काका के रुप में हुई है।

विज्ञापन


मृतक के घायल भांजे मनप्रीत सिंह उर्फ मनी और उसके दोस्त अमनदीप सिंह को सीएमसी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। थाना सलेम टाबरी पुलिस ने आरोपी गगनदीप, गग्गू, जीया, तिंदर, बाला, पाठक, बेदी, शीला, पीतो और पाली के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक मनप्रीत सिंह मनी का करीब एक महीना पहले आरोपियों के साथ झगड़ा हुआ था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पंजाब के अमृतसर में मिले युवक और युवती के शव, धड़ से अलग दोनों के सिर, स्कूटी भी बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार की रात को मनप्रीत सिंह अपने दोस्त अमनदीप के साथ मामा से मिलने के लिए गया था। तीनों काराबारा चौक के पास बात कर रहे थे। इसी दौरान हथियारों से लैस होकर आरोपियों ने तीनों को घेर लिया और हमला कर दिया। 

मनप्रीत, काका और अमन ने आरोपियों का मुकाबला किया। इसी दौरान आरोपियों ने मनी के मामा काका पर तेजधार हथियार और बेसबॉल के डंडों से हमला कर घायल कर दिया। मनी और अमन को भी आरोपी घायल कर हथियार लहराते हुए फरार हो गए। 

इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। लोगों का आरोप था कि पुलिस सूचना देने के करीब पौने घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची तब तक घायलों को सीएमसी अस्पताल ले जाया जा चुका था। वहां काका को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। एसीपी नार्थ अनिल कुमार कोहली ने बताया कि रंजिश के चलते यह हमला हुआ था। 
 

इसे भी पढ़ें- पंजाब के 700 गांवों में बाढ़, लोगों को उपलब्ध कराया जा रहा खाना-पानी, बचाव व राहत कार्य जारी

अस्पताल में दाखिल दोनों घायलों की हालत खतरे से बाहर है। पोस्टमार्टम कराने के के बाद शव परिजनों को दे दिया है। पुलिस ने दस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश में छापामारी शुरू कर दी है। अलग-अलग टीमें आरोपियों की तलाश में छापामारी कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed