फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Man murdered in Patiala of Punjab

शराब ठेके के कारिंदे की हत्या: नौजवान ने चाकू से सिर व पेट पर किया वार, मारने के बाद पैदल ही भागा

Fri, 30 Sep 2022 02:32 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 30 Sep 2022 02:32 PM IST
सार

थाना त्रिपड़ी के प्रभारी कर्णवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक के परिवार को वारदात के बारे में सूचित कर दिया है। उनके बयान पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी की तलाश जारी है। इसके बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा होगा।

विज्ञापन
A Man murdered in Patiala of Punjab
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के पटियाला में एक शराब के ठेके के कारिंदे की एक अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से सिर व पेट में वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से पैदल ही फरार हो गया। थाना त्रिपड़ी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके मामले में जांच शुरू कर दी है। मृतक कारिंदे की पहचान विकास कुमार निवासी कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) के तौर पर हुई है। घटना पटियाला-भादसों रोड की है।

विज्ञापन


शराब ठेका के मालिक सौरभ सूद ने बताया कि मृतक विकास कुमार करीब चार वर्षों से उनके पास काम करता था। गुरुवार शाम को जब वह ठेके पर अकेला था तो उस समय एक 22 साल का नौजवान पैदल ही ठेके पर पहुंचा। उसने पहले कारिंदे विकास कुमार के सिर पर चाकू से हमला किया। इसके बाद चाकू से पेट में दो वार किए। जिससे खून से लथपथ होकर विकास कुमार जमीन पर गिर गया। 
विज्ञापन


वारदात के बाद आरोपी पैदल ही फरार हो गया। नजदीक के दुकानदारों ने इस वारदात की सूचना उन्हें दी। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे और कारिंदे को तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बता दिया। बताया जा रहा है कि कारिंदे विकास कुमार का करीब डेढ़ साल पहले ही विवाह हुआ था। उसकी पत्नी हिमाचल में सास-ससुर के पास रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, थाना त्रिपड़ी के प्रभारी कर्णवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक के परिवार को वारदात के बारे में सूचित कर दिया है। उनके बयान पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी की तलाश जारी है। इसके बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed