फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Man Murdered in Panipat of Haryana

आढ़ती की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजनों ने थाने में काटा बवाल, नहीं लिया शव

Sat, 18 May 2019 01:11 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 18 May 2019 01:11 PM IST
विज्ञापन
A Man Murdered in Panipat of Haryana
सांकेतिक तस्वीर

सनौली रोड स्थित सब्जी मंडी में गुरुवार को आढ़ती की दुकान से सामान नहीं खरीदने पर मुनीम ने सब्जी विक्रेता की जमीन पर पटक-पटक कर हत्या कर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी मुनीम को गिरफ्तार कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। जबकि वारदात में शामिल आढ़ती की गिरफ्तारी न होने से रोषित परिजनों ने दिनभर करनाल के कल्पना चावला अस्पताल व थाना चांदनीबाग में प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन


शनिवार को फिर से परिजन प्रदर्शन कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करेंगे। आढ़ती सतीश की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज परिजनों ने सब्जी विक्रेता कर्मबीर का शव लेने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम होने के बाद भी शुक्रवार को शव करनाल के कल्पना चावला अस्पताल में रखा रहा। परिजनों का आरोप है कि थाने बुलाकर भी पुलिस ने आढ़ती सतीश को गिरफ्तार नहीं किया। कार्यकारी थाना प्रभारी एसआई सत्यनारायण ने बताया कि जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाने पहुंचे रोहताश, राजेश, राजकुमार, सुरेश, नीरज, अजय आदि ने बताया कि शुक्रवार सुबह से ही पुलिस उन्हें सतीश की गिरफ्तारी करने का आश्वासन दे रही थी। लेकिन आरोपियों की ऊंची पहुंच के कारण उन्हें पुलिस की बातों पर यकीन नहीं हुआ। इसी कारण शव भी नहीं लिया। दोपहर दो बजे वे थाने पहुंचे तो मुनीम जोनी हवालात में था। जबकि आढ़ती सतीश पुलिसकर्मियों के साथ ही बैठा था।

पुलिसकर्मियों ने दावा किया कि सतीश को भी गिरफ्तार कर लिया है लेकिन रोजनामचे में उसकी गिरफ्तारी की कोई एंट्री नहीं मिली। परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपी सतीश की गिरफ्तारी नहीं होती, वे कर्मबीर का शव नहीं लेंगे।

आरोपी जोनी को लिया एक दिन के पुलिस रिमांड पर: एसआई सत्यनारायण ने बताया कि आरोपी मुनीम जोनी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। जिससे पूछताछ करके हत्या के असल कारण जानने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपी के बयानों और जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed