फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Man murdered in Ludhiana

मकान मालकिन ने सिर पर मारा लोहे का पाइप, किराएदार की मौत, ये वजह आई सामने

Fri, 22 Mar 2019 07:42 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 22 Mar 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
A Man murdered in Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर

लुधियाना के टिब्बा रोड के करतार नगर इलाके में होली के जश्न में डूबे हुए किराएदार ने नशे की हालत में ऊंची आवाज में स्पीकर लगाकर शोरशराबा शुरू कर दिया। मकान मालकिन के एतराज करने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी के दौरान किराएदार के गालियां देने पर तैश में मकान मालकिन ने युवक के सिर पर लोहे की पाइप दे मारी। जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


मृतक की पहचान हरप्रीत सिंह (26) के रुप में हुई है। थाना टिब्बा की पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर मकान मालकिन मंजीत कौर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। मृतक के दोस्त पम्मा ने बताया कि हरप्रीत की शादी करीब ढाई साल पहले हुई थी।

विज्ञापन

A Man murdered in Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर

वह पिछले करीब डेढ़ साल से इसी मकान में किराए पर रह रहा था। गुरुवार को होली का त्यौहार था और वह अपने दोस्तों के साथ घर पर ही होली खेल रहा था। सभी लोग शराब के नशे में धुत हो गए। इसी दौरान हरप्रीत ने ऊंची आवाज में स्पीकर चला दिए। उसके साथ किराए पर रहने वाली महिला ने इस पर एतराज जताया, लेकिन हरप्रीत ने उसकी नही मानी। जिसके बाद किराएदार महिला ने जाकर मकान मालकिन मंजीत कौर को बताया। मंजीत कौर ने हरप्रीत को आवाज कम करने के लिए कहा। 

इसी दौरान दोनों के बीच काफी कहासुनी हो गई। कहासुनी के दौरान दोनों एक दूसरे को गालियां निकालने लगे। मंजीत कौर ने हरप्रीत की पत्नी को उसे वहां से ले जाने के लिए कहा। इसी दौरान हरप्रीत की पत्नी उसे लेकर जा रही थी। इस बीच तैश में आई मंजीत कौर ने पास में पड़ी लोहे की पाइप से उसके सिर पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया।

कुछ समय बाद उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। परिवार वाले उसे अस्पताल लेकर गए। वहां उसकी मौत हो गई। थाना टिब्बा के एसएचओ इंस्पेक्टर परमजीत सिंह ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। हरप्रीत का शव पोस्टमार्टम के बाद वारिसों के हवाले कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed